हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड महीका के बर्थडे को बनाया खास, खुलेआम कहा- आई लव यू

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड महीका शर्मा का गुरुवार को 25वां बर्थडे था और हार्दिक ने इस मौके को खास बना दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर प्यार भी जाहिर कर दिया।

हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड महीका के बर्थडे को बनाया खास, खुलेआम कहा- आई लव यू

हार्दिक पांड्या कोई मौका नहीं छोड़ते हैं गर्लफ्रेंड महीका शर्मा पर प्यार लुटाने में। अब महीका के बर्थडे को तो उन्होंने बहुत खास बना दिया। इतना ही नहीं उन्होंने महीका के लिए स्पेशल पोस्ट भी किया है। हार्दिक ने लिखा थैंक्यू मेरी लाइफ में आने के लिए। इसके अलावा उन्होंने खुलकर सबके सामने आई लव यू भी कहा।

क्या है वीडियो में

वीडियो में आप देखेंगे कि महीका और हार्दिक साथ में हंसते हैं, गले लगते हैं और हाथ पकड़ते हैं और साथ में बैठते हैं। वहीं बैकग्राउंड में फायरवर्क हो रहा है। वीडियो के एंड में लैन्टर्न फिर फ्लोट करते दिख रहे हैं।

हार्दिक ने कहा आई लव यू

वीडियो शेयर कर हार्दिक ने लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरी प्रिंसेस। थैंक्यू 25 साल पहले इस दुनिया में आने के लिए। आप काफी शानदार इंसान हो। आई लव यू।

हार्दिक के इस पोस्ट पर महीका का भी कमेंट आया है। उन्होंने लिखा, ‘तुम इस साल के सबसे बेस्ट गिफ्ट हो।’

लोगों के रिएक्शन

वहीं सोशल मीडिया पर भी रिएक्शन खूब आ रहे हैं। एक ने लिखा आपकी जोड़ी सलामत रहे। एक ने लिखा भाभी का बर्थडे। एक ने लिखा आप दोनों हमेशा साथ रहें।

पिछले साल अक्टूबर में हार्दिक ने महीका के साथ रिलेशनशिप कन्फर्म किया था। दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। दोनों ने साथ में इंस्टाग्राम पर फोटोज भी शेयर की थीं दिवाली के मौके पर। इसके अलावा दोनों वेकेशन पर भी साथ में जाते हैं।

नताशा से की थी पहली शादी

बता दें कि महीका से पहले हार्दिक ने नताशा से शादी की थी। दोनों ने साल 2020 में कोविड के दौरान शादी की थी और उसी साल दोनों बेटे अगस्त्य के पैरेंट्स बने थे। वहीं साल 2024 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की।

दोनों का हुआ तलाक

स्टेटमेंट शेयर कर दोनों ने लिखा था, ‘4 साल साथ रहने के बाद मैंने और नताशा ने अब मिलकर अलग होने का फैसला किया है। हमने अपना बेस्ट दिया इतने सालों में। यह हमारे लिए काफी मुश्किल फैसला था क्योंकि हमने साख में फैमिली बनाई है।’

वैसे भले ही दोनों का तलाक हो गया है, लेकिन दोनों मिलकर बेटे की परवरिश करते हैं। अगस्त्य कभी नताशा के साथ रहते हैं तो कभी हार्दिक। इतना ही नहीं महीका का हार्दिक के बेटे के साथ भी अच्छा बॉन्ड है।

हार्दिक कई बार अगस्त्य और महीका की भी साथ में फोटोज शेयर करते हैं या कभी तीनों की साथ में टाइम स्पेंड करते हुए।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।