
Haq Box Office Day 8: 'दे दे प्यार दे 2' ने बिगाड़ा यामी गौतम की 'हक' का खेल, शुक्रवार को हुई बस इतनी कमाई
संक्षेप: 'हक' एक लीगल ड्रामा है, जो 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है और शाह बानो के वास्तविक जीवन से प्रेरित है। मूवी में दिखाया गया कि कैसे एक मुस्लिम महिला की अपने हक की लड़ाई पूरे देश की मुस्लिम महिलाओं का हक बन गई।
Haq Box Office Collection Day 8: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'हक' एक ऐसी मूवी है, जिसने लोगों के दिलों को छुआ है। ये मूवी एक रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। ये मूवी 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। 'हक' के साथ सोनाक्षी सिन्हा की हॉरर मूवी 'जटाधारा' भी सेम डे रिलीज हुई थी। ऐसे में दोनों ही फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। इसी बीच अब 'हक' के 8वें दिन के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुकी हैं। आइए जानते हैं मूवी ने कितना कमा लिया?

'दे दे प्यार दे 2' के बाद क्या रहा 'हक' का हाल
इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'हक' एक लीगल ड्रामा है, जो 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है और शाह बानो के वास्तविक जीवन से प्रेरित है। मूवी में दिखाया गया कि कैसे एक मुस्लिम महिला की अपने हक की लड़ाई पूरे देश की मुस्लिम महिलाओं का हक बन गई। वहीं, आज यानी शुक्रवार को अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' भी रिलीज हो गई है। ऐसे में कमाई में असर पड़ता नजर आया। 42 करोड़ रुपए के बजट में बनी 'हक' ने ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में अब इसके शुक्रवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'हक' ने 8वें दिन खबर लिखने तक 0.65 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 14.65 करोड़ रुपये हो गया है।
डे वाइज देखें 'हक' का कलेक्शन
डे 1- 1.75 करोड़ रुपये
डे 2- 3.35 करोड़ रुपये
डे 3- 3.85 करोड़ रुपये
डे 4- 1.05 करोड़ रुपये
डे 5- 1.75 करोड़ रुपये
डे 6- 1.15 करोड़ रुपये
डे 7- 1.1 करोड़ रुपये
डे 8- 0.65 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
टोटल कलेक्शन- 14.65 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




