Haq Box Office Day 10: 'दे दे प्यार दे 2' भी नहीं हिला पाया 'हक' का सिंहासन, रविवार को कर डाली इतनी कमाई

Haq Box Office Day 10: 'दे दे प्यार दे 2' भी नहीं हिला पाया 'हक' का सिंहासन, रविवार को कर डाली इतनी कमाई

संक्षेप:

इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'हक' एक लीगल ड्रामा है, जो 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है और शाह बानो के वास्तविक जीवन से प्रेरित है। इसी बीच अब 'हक' के 10वें दिन के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुकी हैं।

Nov 16, 2025 10:44 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share

Haq Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'हक' ने लोगों के दिलों को छुआ है। ये मूवी एक रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है। 'हक' इसी महीने 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। 'हक' के साथ सोनाक्षी सिन्हा की हॉरर मूवी 'जटाधारा' भी सेम डे रिलीज हुई थी। ऐसे में दोनों ही फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कॉम्पिटिशन रहा है। इसी बीच अब 'हक' के 10वें दिन के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुकी हैं। आइए जानते हैं मूवी ने कितना कमा लिया?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'दे दे प्यार दे 2' भी नहीं बिगाड़ पाया 'हक' का खेल

इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'हक' एक लीगल ड्रामा है, जो 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है और शाह बानो के वास्तविक जीवन से प्रेरित है। मूवी में दिखाया गया कि कैसे एक मुस्लिम महिला की अपने हक की लड़ाई पूरे देश की मुस्लिम महिलाओं का हक बन गई। वहीं, अब अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' भी रिलीज हो गई है। ऐसे में कमाई में असर पड़ता नजर आया। 42 करोड़ रुपए के बजट में बनी 'हक' ने ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में अब इसके रविवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'हक' ने 8वें दिन खबर लिखने तक 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 16.95 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'हक' का कलेक्शन

डे 1- 1.75 करोड़ रुपये

डे 2- 3.35 करोड़ रुपये

डे 3- 3.85 करोड़ रुपये

डे 4- 1.05 करोड़ रुपये

डे 5- 1.75 करोड़ रुपये

डे 6- 1.15 करोड़ रुपये

डे 7- 1.1 करोड़ रुपये

डे 8- 0.65 करोड़ रुपये

डे 9- 1.1 करोड़ रुपये

डे 10- 1.20 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 14.65 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।