
Haq & Jatadhara Box Office Day 7: सोनाक्षी की 'जटाधारा' पर भारी पड़ीं यामी गौतम की 'हक', कमाई में भारी अंतर
संक्षेप: 'हक' और सोनाक्षी सिन्हा की हॉरर मूवी 'जटाधारा' के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये दोनों फिल्में 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कॉम्पिटीशन रहा है।
Haq & Jatadhara Box Office Day 7: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'हक' और सोनाक्षी सिन्हा की हॉरर मूवी 'जटाधारा' के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में ये दोनों फिल्में 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। दोनों ही फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कॉम्पिटीशन रहा है। इसी बीच अब 'हक' और 'जटाधार' के 7वें दिन के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुकी हैं। दोनों ही फिल्मों के टोटल में भारी अंतर है। आइए जानते हैं कलेक्शन की रेस में किसने किसको पछाड़ा है।

'हक' ने दिया 'जटाधार' को टक्कर
इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'हक' एक लीगल ड्रामा है, जो 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है और शाह बानो के वास्तविक जीवन से प्रेरित है। मूवी में दिखाया गया कि कैसे एक मुस्लिम महिला की अपने हक की लड़ाई पूरे देश की मुस्लिम महिलाओं का हक बन गई। 42 करोड़ रुपए के बजट में बनी 'हक' ने ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में अब इसके गुरुवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'हक' ने 7वें दिन खबर लिखने तक 0.86 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 13.76 करोड़ रुपये हो गया है।
कमाई को तरस रही 'जटाधारा'
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर सुधीर बाबू की फिल्म 'जटाधारा' को फैंस काफी एक्साइटेड थे। मूवी का ट्रेलर आने के बाद हर कोई सोनाक्षी को इस दमदार रोल में देखने के लिए बेताब था। ऐसे में 'जटाधारा' ने 7 नवंबर को थिएटर में दस्तक दी। मूवी को क्रिटिक्स के ठीक ठाक रिव्यू मिले हैं। 'जटाधारा' के ओपनिंग डे पर 1.07 करोड़ रुपये से खाता खोला था। ऐसे में अब इसके गुरुवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'जटाधारा' ने 7वें दिन को खबर लिखने तक 0.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 13.76 करोड़ रुपये हो गया है।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




