
Happy Patel VS Rahu Ketu Box Office: दूसरे दिन 'राहु केतु' ने दिखाया रंग, 'हैप्पी पटेल' से की ज्यादा कमाई, जानें-टोटल
वरुण शर्मा-पुलकित सम्राट की जोड़ी 'राहु केतु' में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की है, जिसकी कहानी भी बहुत अलग है। दोनों मूवीज को क्रिटिक्स के मिले-जुले रिव्यू मिले हैं।
Happy Patel VS Rahu Ketu Box Office Day 2: सिनेमाघरों में 16 जनवरी, 2026 को एक साथ दो धमाकेदार फिल्में रिलीज हुईं। एक तरफ जहां, वीर दास, मिथिला पालकर, मोना सिंह स्टारर 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने आया। वहीं, वरुण शर्मा-पुलकित सम्राट की जोड़ी 'राहु केतु' में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की है, जिसकी कहानी भी बहुत अलग है। दोनों मूवीज को क्रिटिक्स के मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। फिल्म ने पहले दिन ठीक ठाक शुरुआत की है। वहीं, अब 'हैप्पी पटेल' और 'राहु केतु' के दूसरे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। चलिए आपको भी बताते हैं कि इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?
हैप्पी पटेल-राहु केतु के बीच भिड़ंत
वीर दास द्वारा डायरेक्टेड 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' इस शुक्रवार, 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में वीर दास, प्रियांशु चटर्जी, संजय दत्त, शारिब हाशमी और इमरान खान हैं। आमिर खान, जिन्होंने फिल्म प्रोड्यूस की है, एक कैमियो रोल में नजर आएंगे। इस मूवी के साथ इमरान खान ने सालों बाद वापसी की है। वीर दास फिल्म में मुख्य भूमिका में ये एक कॉमेडी जोनर है। हैप्पी पटेल के ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में अब इसके शनिवार के रिपोर्ट के सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, वीर दार की मूवी ने दूसरे दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये हो गया है।
'राहु केतु' ने दूसरे दिन किया शानदार कलेक्शन?
कॉमेडी फिल्मों की हिट जोड़ी पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटी है। निर्देशक विपुल गर्ग की नई फिल्म 'राहु केतु' में ये जोड़ी धमाल मचाने आ गई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों के ठीक ठाक रिव्यू मिले हैं। रिलीज के साथ 'राहु केतु' का सामना वीर दार की 'हैप्पी पटेल' के साथ हुआ। ऐसे में अब 'राहु केतु' के शनिवार के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ चुके हैं। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 1.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार को इसने लंबी छलांग लगाई। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की मूवी ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 2.60 करोड़ रुपये हो गया है। फिलहाल ये अभी फाइनल आंकड़े नहीं है। उम्मीद है फाइनल रिपोर्ट और भी बेहतर होंगे।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




