भारत के बाद दुनियाभर में बजेगा 'हनुमान अंश' का डंका, इसके तूफान के सामने नहीं टिक सकेंगी बड़ी फिल्में?
बॉक्स ऑफिस पर अब अपनी काबिलियत साबित करने के बाद, 'हनुमान अंश' एक और बड़ा धमाका करने जा रहा है।

नीम करौली बाबा के भक्तों के लिए 'हनुमान अंश' सिर्फ एक फिल्म ही नहीं करोड़ों लोगों की भावना है। 'हनुमान अंश' का नाम सामने आते ही लोगों में इस फिल्म के रिलीज को लेकर एक जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली। ये फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 'हनुमान अंश' ने रिलीज के साथ ही कई बड़ी फिल्मों की बोलती बंद कर दी। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म हर दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' जैसी बड़ी और स्टार-पावर्ड फिल्म से आगे निकल गई है। बॉक्स ऑफिस पर अब अपनी काबिलियत साबित करने के बाद, 'हनुमान अंश' एक और बड़ा धमाका करने जा रहा है। इस खबर को सुनकर आप भी खुश हो जाएंगे। आइए जानते हैं क्या?
दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार 'हनुमान अंश'
'हनुमान अंश' 11 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है, जिससे भारत में शानदार प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को भी नीम करौली बाबा की कहानी जानने का मौका मिलेगा। फिल्म बनाने वाली कंपनी होम्बले फिल्म्स ने घोषणा की कि 'हनुमान अंश' 11 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी। इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'आस्था पर आधारित एक कहानी। सीमाओं से परे एक सफर। हमें, @hombalefilms को, @HombaleOverseas के जरिए #HanumanAnsh को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक ले जाने पर गर्व है। महाराज-जी का आध्यात्मिक सफर दुनिया तक पहुंचेगा, क्योंकि @hanumanansh 11 सितंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।'
'हनुमान अंश' ने 26वें दिन 'टॉक्सिक' को पीछे छोड़ा
चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब Sacnilk के अनुसार, 'हनुमान अंश' ने भारत में 26वें दिन 8.50 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। इसकी तुलना में, यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने अपने सातवें दिन 8.20 करोड़ रुपये कमाए थे। भले ही यह अंतर सिर्फ 30 लाख रुपये का हो, लेकिन कम बजट की फिल्म और बिग स्टार्स के होने की वजह से इसे बड़ी बात मानी जा रही है। 'हनुमान अंश' पहले से ही अपने चौथे हफ्ते में थी, जबकि 'टॉक्सिक' अपना पहला हफ्ता पूरा कर रही थी।
डे वाइज देखें 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
| वीक 1 | 1.08 करोड़ रुपये |
|---|---|
| वीक 2 | 0.40 करोड़ रुपये |
| वीक 3 | 10.40 करोड़ रुपये |
| डे 26 | 8.50 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 54.13 करोड़ रुपये |


