Box Office Wednesday: 50 करोड़ से कितनी दूर द वन? हनुमान अंश और द पैराडाइज ने कमा डाले इतने करोड़

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Box Office Report: हनुमान अंश और द पैराडाइज के मुकाबले द वन ने बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई की। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने पहले 6 दिन में 49 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है। 

Wednesday Box Office Report
बुधवार को किस फिल्म ने की कितनी कमाई

सिनेमाघरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन, हनुमान अंश और द पैराडाइज के बीच मुकाबला चल रहा है। बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई द वन ने की। वहीं, दूसरे नंबर पर द पैराडाइज रही और तीसरे नंबर पर हनुमान अंश रही है। द वन ने 6 दिन में 49.20 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, हनुमान अंश ने 314 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है। वहीं, द पैराडाइज की बात करें तो फिल्म ने 7 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

द वन के बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट को बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन हो गए हैं। फिल्म पहले हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 6 दिन में फिल्म ने 49.20 करोड़ की कमाई की है। मंगलवार (5वें दिन) की कमाई की तुलना में द वन की कमाई में बुधवार को गिरावट आई है। मंगलवार को फिल्म ने 6 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, बुधवार को फिल्म ने 4.35 करोड़ की कमाई की है।

द वनकमाई
डे 18 करोड़
डे 211.25 करोड़
डे 314.35 करोड़
डे 45.25 करोड़
डे 56 करोड़
डे 64.35 करोड़

द पैराडाइज का बॉक्स ऑफिस पर पहला हफ्ता

द पैराडाइज 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते फिल्म ने 104.90 करोड़ की कमाई कर ली है। मंगलवार के मुकाबले, बुधवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को फिल्म ने 4.40 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, बुधवार को 3.40 करोड़ की कमाई की है। 7 दिन में फिल्म ने भारत में 104.90 करोड़ की कमाई कर ली है।

द पैराडाइजकमाई
डे 134.65 करोड़
डे 214.90 करोड़
डे 315.25 करोड़
डे 415.70 करोड़
डे 55.00 करोड़
डे 64.40 करोड़
डे 73.40 करोड़

द पैराडाइज ने किस भाषा में की कितनी कमाई?

द पैराडाइज को तेलुगु, हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ने 7वें दिन तेलुगु भाषा में 93.35 करोड़, हिंदी भाषा में 9.40 करोड़ और तमिल भाषा में 2.15 करोड़ की कमाई की है।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर 55वां दिन

हनुमान अंश को रिलीज हुए 55 दिन हो गए हैं। फिल्म जब रिलीज हुई थी तो किसी ने नहीं सोचा था कि फिल्म इतने दिनों तक सिनेमाघरों में टिक पाएगी, लेकिन फिल्म टिकी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने मंगलवार के मुकाबले बुधवार को कम कमाई की है, लेकिन फिल्म इतने दिनों से बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। मंगलवार को फिल्म ने 3 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, बुधवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का अबतक का टोटल कलेक्शन 314.63 करोड़ हो गया है।

हनुमान अंशकमाई
पहला हफ्ता1.08 करोड़
दूसरा हफ्ता40 करोड़
तीसरा हफ्ता10.40 करोड़
चौथा हफ्ता61.00 करोड़
पांचवा हफ्ता61.00 करोड़
छठा हफ्ता80.25 करोड़
सातवां हफ्ता44.80 करोड़
डे 503.35 करोड़
डे 516.50 करोड़
डे 529.00 करोड़
डे 532.25 करोड़
डे 543.00 करोड़
डे 552.35 करोड़

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड50 करोड़ से कितनी दूर द वन? हनुमान अंश और द पैराडाइज ने कमा डाले इतने करोड़