हनुमान अंश के हिट होते ही बड़ा ऐलान, नीम करौली बाबा की नई कहानी लेकर लौटेंगे मेकर्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हनुमान अंश फिल्म के हिट होने के बाद मेकर्स ने कुछ ऐसा ऐलान किया है जिसे सुनकर दर्शक खुश हो जाएंगे। डायरेक्टर विशाल ने कहा कि फिल्म का सीक्वल जरूर आएगा।

hanuman ansh movie sequel
हनुमान अंश फिल्म का सीक्वल

हनुमान अंश फिल्म ने कमाल कर दिया है। फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ना सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शक भी इसकी तारीफ कर रहे हैं। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में 50 करोड़ की कमाई पार कर ली है। अब इस बीच फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने कन्फर्म किया कि फिल्म का दूसरा पार्ट आएगा।

सीक्वल को लेकर क्या बोले डायरेक्टर

दरअसल, हनुमान अंश का एंड एक स्लेट के साथ एंड हुआ था जिसमें लिखा था नीम करोली बाबा अब भी पूरी होने के लिए है जिससे दर्शकों को हिंट मिला की इसका सीक्वल आएगा। अब हाल ही में आगरा के मल्टीप्लेक्स में दर्शकों से बात करते हुए विशाल ने सीक्वल को लेकर प्लान बताया और कहा कि अपकमिंग इंस्टॉलमेंट में नीम करोली बाबा की लाइफ के महत्वपूर्ण चैप्टर्स को दिखाया जाएगा। विशाल ने कहा कि स्टोरी का फोकस नीम करोली बाबा के बर्थप्लेस फिरोजाबाद पर फोकस करेगा जहां वह आगरा में शिफ्ट होने से पहले थे। इसके अलावा उन लोकेशन्स को भी दिखाया जाएगा जहां उनकी स्प्रिचुअल जर्नी रही है।

असल में यह सीक्वल 'हनुमान अंश' के लिए मेकर्स के ओरिजनल विजन का ही हिस्सा था। जब फिल्म का ऑफिशियली अनाउंसमेंट हुआ था 20 फरवरी 2026 को तब बताया गया था कि प्रोदेर्च को बतौर ट्रायलॉजी प्लान किया गया है।

इस किताब पर बनी है हनुमान अंश

बता दें कि यह फिल्म विशाल चतुर्वेदी की लिखी गई किताब डिवाइन डेट्यॉर पर आधारित है। इसमें शोबिनव सत्या ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। इनके अलावा फिल्म में चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी और विहान शेडगे अहम किरदार में हैं।

फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का हुआ फायदा

फिल्म जब रिलीज हुई थी तो इसकी शुरुआत काफी स्लो हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख कमाए थे और पहले 2 हफ्ते में मूवी ने सिर्फ 1.40 करोड़ कमाए थे। लेकिन फिर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को मिला और तीसरे हफ्ते फिल्म ने सीधा 10.40 करोड़ कमाए। चौथे हफ्ते फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आई। फिल्म ने अब तक भारत में 54.74 करोड़ की कमाई कर ली है।

कंगना ने भी की फिल्म की तारीफ

फिल्म की कंगना रनौत ने भी तारीफ की है। कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हनुमान अंश सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि सत्संग है जिसमें उन लोगों की कहानी को दिखाया गया है जिन्होंने नीम करोली बाबा का एक्सपीरियंस किया है। अपनी थेरेपी छोड़ो और इस फिल्म को देखो।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडहनुमान अंश के हिट होते ही बड़ा ऐलान, नीम करौली बाबा की नई कहानी लेकर लौटेंगे