Hanuman Ansh: मिराज सिनेमा में खाली रखी गई 9 नंबर की सीट, भगवान हनुमान से है खास कनेक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हनुमान अंश फिल्म को लेकर एक थिएटर ने कुछ ऐसा फैसला लिया है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। एक थिएटर ने फिल्म के हर शो के लिए 9 नंबर की सीट खाली रखी है।

hanuman ansh
हनुमान अंश के लिए थिएटर में रखी गई 9 नंबर सीट खाली

हनुमान अंश फिल्म तो छाई हुई है। फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी। पहले तो फिल्म को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, लेकिन फिर धीरे-धीरे वर्ड ऑफ माउथ का फिल्म को फायदा हुआ और अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म में नीम करोली बाबा और उनकी भगवान हनुमान को लेकर भक्ति की कहानी दिखाता है। अब इस बीच मिराज सिनेमा ने अनाउंस किया कि वे अपने थिएटर में 9 नंबर की सीट खाली रखेंगे। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

9 नंबर सीट रखी गई थिएटर में खाली

दरअसल मिराज सिनेमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि वे अपने थिएटर में 9 नंबर की सीट खाली रखेंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि नीम करोली बाबा इस फिल्म को देखेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें हनुमान अंश का पोस्टर है और उसमें लिखा है कि हर दिन, हर शो में 9 नंबर सीट उनके लिए खाली रखी जाएगी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ‘हर शो में हम एक सीट छोड़ेंगे उनके लिए जिन्होंने इस जर्नी को पूरा किया है।’

9 नंबर की सीट ही क्यों रखी जा रही है खाली

अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर 9 नंबर की ही सीट क्यों खाली रखी जा रही है। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि नीम करोली बाबा अंश थे भगवान हनुमान के और हिंदू अंक-ज्योतिष तथा पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार 9 नंबर अक्सर भगवान हनुमान से जुड़ा माना जाता है।

9 नंबर को मंगल(मार्स) से लिंक किया जाता है जो ताकत, एनर्जी और हनुमान के साथ क्वालिटी असोसिएट करता है।

नीम करोली बाबा के बारे में जानें

बता दें कि नीम करोली बाबा जिन्हें महाराज-जी के नाम से भी जाना जाता है। वह एक हिंदू आध्यात्मिक गुरु और भगवान हनुमान के परम भक्त थे। उनका पहला नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा था और उनका जन्म यूपी के अकबरपुर गांव में हुआ था। वहीं उनका निधन 11 सितंबर 1973 को वृंदावन को हुआ था।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं फिल्म हनुमान अंश की बात करें तो यह फिल्म 1.75-2 करोड़ के बजट में बनी थी। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख रुपये कमाए थे। लेकिन दूसरे हफ्ते के बाद फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा। अभी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 27वें दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म ने नेट 61.88 करोड़ और ग्रॉस 72.97 करोड़ की कमाई कर ली है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडHanuman Ansh: थिएटर में खाली रखी गई 9 नंबर की सीट, भगवान हनुमान से है कनेक्शन