हनुमान अंश के सीक्वल में क्या होंगे अक्षय कुमार? प्रोड्यूसर बोलीं- मैंने उनको लेकर...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फिल्म हनुमान अंश के सक्सेसफुल होने के बाद अब दर्शक चाहते हैं कि इसका सीक्वल आए। हालांकि ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थीं कि सीक्वल में अक्षय कुमार हो सकते हैं। अब मेकर्स ने इसका सच बताया है।

akshay kumar
हनुमान अंश के सीक्वल में क्या होंगे अक्षय कुमार?

हनुमान अंश फिल्म छाई हुई है। छोटे बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। फिल्म में नीम करोली बाबा की कहानियां दिखाई गई हैं। अब हाल ही में ऐसी खबरें आ रही थी कि अक्षय कुमार फिल्म के सीक्वल में नजर आ सकते हैं। ये खबर इसलिए भी काफी चर्चा में रही जब फिल्म की प्रोड्यूसर अनिप्रिया नागर ने अक्षय को अपना फेवरेट एक्टर बताया। इसके अलावा जब उनसे पूछा गया था कि क्या अक्षय दूसरी फिल्म में आएंगे तो उन्होंने कहा था कि वो महाराज जी बताएंगे।

अक्षय को लेकर क्या बोलीं फिल्म की प्रोड्यूसर

इस कमेंट के वायरल होने के बाद फैंस यही अनुमान लगाने लगे कि अक्षय फिल्म के दूसरे पार्ट में नजर आ सकते हैं। हालांकि अब अनुप्रिया ने इस बात को गलत बताया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए अनुप्रिया ने कहा, मैंने अक्षय कुमार के पार्ट 2 में होने को लेकर कुछ नहीं कहा है। ये गलत है।

सिंगर सुनील की आंख के ट्रीटमेंट का प्लान

बता दें कि अनुप्रिया ने फिल्म के सिंगर सुनील लोधी के आंख के इलाज के लिए भी मदद ऑफर की है। अनुप्रिया ने बताया कि उन्होंने मुंबई में उनके ट्रीटमेंट के लिए कंसल्ट किया है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार भी सुनील की मदद के लिए आगे आई है।

सुनील ने फिल्म में मैंने तेरे ही भरोसे गाना गाया है। इस गाने को काफी पसंद किया गया है खासकर सोशल मीडिया पर इस गाने को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

मध्य प्रदेश सरकार ने की मदद

अनुप्रिया ने कहा, ‘मैंने मुंबई में सुनील जी के लिए कन्सलटेशन अपॉइंटमेंट लिया उनकी आंख के ट्रीटमेंट के लिए। हालांकि मध्य प्रदेश सरकार आगे आई और उन्होंने ट्रीटमेंट के लिए मदद की। ये एक ज्वाइंट एफर्ट है।’

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हनुमान अंश फिल्म ने भारत बॉक्स ऑफिस में 309.38 करोड़ कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 404.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म 2 करोड़ के बजट में बनी थी और अब मूवी ने बजट से 200 गुना ज्यादा की कमाई कर ली है।

हनुमान अंश को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है। इसमें शोभिनव सत्या, चंदन आनंद लीड रोल में हैं। फिल्म रिलीज के 2 महीने बाद भी थिएटर में कमाल कर रही है।

बता दें कि इससे पहले विशाल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्होंने फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट को हाथों से लिखा था। इसके बाद उन्होंने उस स्क्रिप्ट को अपने असिस्टेंट को दिया और फिर उन्होंने उसका प्रिंट निकाला।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडहनुमान अंश के सीक्वल में क्या होंगे अक्षय कुमार? प्रोड्यूसर बोलीं- मैंने उनको…