जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Exclusive

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फिल्म हनुमान अंश ने चौथे हफ्ते में अपनी कमाई से धमाका कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म थिएटर में रिलीज से पहले 8 बड़े मंगलवार को भंडारे किए गए थे। इसके पीछे का कारण नहीं जानते होंगे आप।

hanuman ansh
हनुमान अंश

नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 82 करोड़ रुपए का कलेक्शन पार कर चुकी है। हनुमान अंश हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं मेकर्स के पास इस फिल्म को प्रोमोट करने, होर्डिंग, पोस्टर के लिए के पैसे नहीं थे। ऐसे में हनुमान जी के नाम 8 बड़े भंडारे किए गए और लोगों तक फिल्म का प्रचार किया गया।

हनुमान अंश के नाम पर हुए 8 बजे भंडारे

फिल्म हनुमान अंश के म्यूजिक कंपोजर साधू तिवारी और गीतकार ऋषि पाठक ने हाल में हमारे साथ खास बतचीत में बताया कि फिल्म रिलीज से पहले हनुमान जी के नाम के 8 भंडारे किए गए थे। इस बारे में ऋषि पाठक ने कहा कि फिल्म रिलीज से पहले 8 बड़ी मंगलवार को भंडारे हुए। गीतकार ने कहा कि डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने कहा था कि जैसा बाबा कहते थे कि लोगो से प्रेम करो, भूखों को खाना खिलाओ, भक्तों को प्रसाद दो और सीताराम का नाम लो। तो हनुमान अंश की टीम ने भी वही किया। ऋषि बताते हैं कि वो खुद पत्तल में सब्जी पुरी लेकर मंदिरों के बाहर लोनों को खाना देते थे। इसी दौरान वो अपनी फिल्म के बारे में लोगों को बता कर प्रचार करते थे। हालांकि, डायरेक्टर का मानना था कि वो कोई नहीं होते हनुमान जी का प्रमोशन करने वाले। सब कुछ खुद हनुमान जी ने किया।

रिलीज के बाद हटा दी गई थी हनुमान अंश

म्यूजिक कंपोजर साधू तिवारी ने कहा कि जब हनुमान अंश रिलीज हुई थी तो कुछ ही दिनों में उनके होमटाउन ग्वालियर से उतार दी गई थी। पहले और दूसरे हफ्ते में फिल्म ने कमाल नहीं किया। लेकिन तीसरे और चौथे हफ्ते में फिल्म ने कमाल किया। साधू तिवारी ने इसे चमत्कार कहा। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि ये सिर्फ चमत्कार नहीं बल्कि, सच्चाई और ईमानदारी से बनाई गई फिल्म को मिल रहा नतीजा है।

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें, 7 अगस्त को थिएटर में रिलीज हुई बाबा नीम करोली के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश को पहले दो हफ्तों में कोई पहचान नहीं मिली थी। लेकिन तीसरे हफ्ते में ये फिल्म छा गई। सिर्फ 2 करोड़ के बजट ने बनी फिल्म हनुमान अंश ने पहले हफ्ते में 1.8 करोड़ रुपए, दूसरे हफ्ते में सिर्फ 40 लाख। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ कमाल किया। लेकिन चौथे हफ्ते में तो धमाका हो गया। फिल्म में चौथे हफ्ते में 61 करोड़ की कमाई की। फिल्म का अब तक कुल कलेक्शन 82 करोड़ से ज्यादा का हो गया है।


Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडफिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?