हनुमान अंश की सक्सेस के बीच डायरेक्टर ने निकाली बॉलीवुड पर भड़ास, बोले- यहां ऐसे लोग भरे हैं जो...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हनुमान अंश फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और अब डायरेक्टर विशाल फिल्म को लेकर खूब बात कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों पर नाराजगी भी जाहिर की है।

hanuman ansh director does not get support from bollywood
हनुमान अंश के डायरेक्टर को नहीं मिला बॉलीवुड से सपोर्ट

हनुमान अंश फिल्म इन दिनों छाई हुई है। फिल्म को ना सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों से भी खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। अब फिल्म की सक्सेस के बीच हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि कैसे फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें बॉलीवुड से सपोर्ट नहीं मिला था।

थिएटर्स में नहीं मिल रहे थे ज्यादा शोज

विशाल ने बताया कि बड़ी फिल्मों को प्राथमिकता दिए जाने के कारण इस फिल्म के स्क्रीन और शो काउंट में भारी कटौती हुई और इसके शो का काउंट 250 से घटकर सिर्फ 25 रह गई थी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री से नहीं मिला सपोर्ट

विशाल से फिर पूछा गया कि क्या उन्हें बॉलीवुड का सपोर्ट मिला है फिल्म रिलीज से पहले तो वह हंसने लगे और कहा, 'जब फिल्म चलने लगी तो कई लोगों के मुझे कॉल आए और मुझे बधाई दी। मैं उनके नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन उनमें से एक जिन्होंने मुझे बधाई दी वो हैं मधुर भंडारकर जिनसे मैंने सपोर्ट भी नहीं मांगा था। लेकिन मैं बाकी किसी का नाम मैं नहीं लेना चाहता क्योंकि मैंने उन लोगों से मदद मांगी थी और उन्होंने मेरी मदद नहीं की। यही वजह है कि मैं अब उनका नाम नहीं लेना चाहता हूं बस इसलिए क्योंकि उन्होंने मुझे बधाई दी।'

उन्होंने आगे कहा, 'लोग आपको डिसकरेज करते हैं ये कहते हुए कि ये चलेगी नहीं, लेकिन कई जानते नहीं कि आप क्या कर रहे हो तो वो अपना ज्ञान देते रहते हैं। ये इंडस्ट्री कन्फ्यूज लोगों से भरी है। 2 तरह के लोग होते हैं, एक जो सच में फिल्म बनाना चाहते हैं और दूसरे जिनमें पैशन नहीं है और सोचते हैं कि फिल्ममेकिंग को उन्हें ट्राई करना चाहिए।'

मधुर भंडारकर ने फिल्म की तारीफ की थी

बता दें कि मधुर भंडारकर ने हनुमान अंश की तारीफ की थी थिएटर में फिल्म देखने के बाद। उन्होंने कहा था, ‘एक सच्चा सिनेमाटिक मैजिक देखा है हनुमान अंश को देखते हुए। ऑडियंस, स्क्रीन से चिपकी हुई थी। फिल्ममेकर विशाल का डायरेक्शन काफी शानदार है और एक्टर शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा का जो किरदार निभाया है वो काफी नेचुरल है।’

कंगना रनौत ने सबको कहा था फिल्म देखो

वहीं कंगना रनौत ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए कहा था कि ये मूवी सत्संग है। उन्होंने दर्शकों से कहा था कि थेरेपी छोड़ों और फिल्म देखने जाओ थिएटर्स में।

हनुमान अंश फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा था और डायरेक्ट किया था। फिल्म नीम करौली बाबा की लाइफ पर आधारित है। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख की कमाई की थी, लेकिन फिर वर्ड ऑफ माउथ का फायदा होते हुए मूवी ने अब तक 72.88 करोड़ की कमाई की है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडहनुमान अंश की सक्सेस के बीच डायरेक्टर हैं बॉलीवुड से निराश, बोले- यहां ऐसे लोग..