हनुमान अंश को लेकर मुंबई के थिएटर में बवाल, पुलिस ने जांच के बाद बंद करवा दिया थिएटर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Hanuman Ansh: क्या वाकई हनुमान अंश की वजह से मुंबई में एक थिएटर को ताला लगा दिया गया? जानिए इंटरनेट पर वायरल हो रही खबरों के पीछे क्या है हकीकत।

Hanuman Ansh
हनुमान अंश लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, लेकिन इसी बीच इस फिल्म के बारे में फर्जी खबरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

मुंबई का लैंडमार्क बन चुके गेटी गैलेक्सी थिएटर पर हाल ही में एक राजनैतिक पार्टी ने विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ की। गुस्सा इस बात को लेकर था कि इस थिएटर में 'हनुमान अंश' फिल्म नहीं दिखाई जा रही थी। इसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं ने फिल्म 'मिर्जापुर - द मूवी' के पोस्टर फाड़े और हंगामा मचाया। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों को यह लगना शुरू हो गया कि शायद थिएटर मालिक जान बूझकर यह फिल्म स्क्रीन नहीं कर रहे थे। लेकिन असल में मामला क्या है, इस बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है। तो चलिए समझते हैं कि असल में हुआ क्या है।

मुंबई पुलिस ने बंद करवाया थिएटर

एक पॉलिटिकल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गेटी गैलेक्सी पहुंचकर यहां हनुमान अंश की स्क्रीनिंग नहीं करने को लेकर बवाल मचा दिया। जब पुलिस बुलाई गई तो थिएटर के कागज जांचे गए और पता चला कि थिएटर के पास स्क्रीनिंग के लिए प्रॉपर परमिशन्स नहीं हैं। पता चला कि लाइसेंस ही रिन्यू नहीं करवाया गया है। मुंबई पुलिस ने आइकॉनिक गेटी गैलेक्सी थिएटर बंद करवा दिया। इसके बाद से ही थिएटर में कोई फिल्म नहीं दिखाई जा रही थी। विरोध प्रदर्शन हनुमान अंश नहीं दिखाने को लेकर था, लेकिन लाइसेंस नहीं होने की वजह से मिर्जापुर और अन्य सभी फिल्मों की स्क्रीनिंग पर भी रोक लग गई।

सालों से रिन्यू नहीं कराया लाइसेंस

इसके बाद पुलिस ने थिएटर में मूवीज की स्क्रीनिंग बंद करने को कहा। इसके तुरंत बाद स्क्रीनिंग रोक दी गई। मालूम हो कि साल 2021-22 के बाद से थिएटर ने अपना लाइसेंस ही रिन्यू नहीं करवाया था। इसीलिए पुलिस ने थिएटर मैनेजमेंट से तुरंत फिल्मों की स्क्रीनिंग बंद करने को कहा। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने मिड-डे के साथ बातचीत में कहा, “थिएटर के पास वैलिड लाइसेंस नहीं होने के चलते, हमने मैनेजमेंट को तुरंत इसे बंद करने का आदेश दिया है।”

दीवारों पर चिपकाए 12 जगह नोटिस

एक अन्य पुलिस ऑफिसर ने बताया- सभी थिएटर्स को एंटरटेनमेंट लाइसेंस लेना होता है। इसे फोर्ट में क्रॉफोर्ड मार्केट के पास मौजूद पुलिस पुलिस हेडक्वार्टर्स जारी करता है। गेटी गैलेक्सी का लाइसेंस साल 2021-22 से रिन्यू ही नहीं हुआ है। इसी वजह से इसे नोटिस सर्व किया गया है। जानकारी की मुताबिक दीवारों पर कुल 12 जगह नोटिस चिपकाए गए हैं। इनमें लिखा गया है कि लाइसेंस रिन्यू होने तक थिएटर शोज की स्क्रीनिंग नहीं कर सकता है। इन नोटिसों के बारे में बात करते हुए एक पुलिस ऑफिसर ने कहा- हमने सिर्फ थिएटर को एक औपचारिक नोटिस जारी किया है, हमने नोटिस दीवारों पर नहीं लगाए हैं। थिएटर मैनेजमेंट ने खुद इन्हें दीवारों पर चिपकाया है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडहनुमान अंश को लेकर हुआ बवाल, पुलिस जांच में खुली थिएटर की पोल