हंसिका मोटवानी ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कोई अफसोस नहीं क्योंकि गलत जो हुआ...

Apr 17, 2026 08:30 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

हंसिका मोटवानी का कहना है कि वह अपने तलाक के फैसले से संतुष्ट हैं। उन्होंने यह भी बताया कि क्यों उन्होंने इस मैटर पर अब तक कुछ बोला नहीं था।

हंसिका मोटवानी ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कोई अफसोस नहीं क्योंकि गलत जो हुआ...

हंसिका मोटवानी और सोहेल खतुरिया का तलाक हो गया है। काफी समय से दोनों के अनबन की खबरें आ रही थीं। वहीं कुछ दिनों पहले तो यह भी पता चला कि दोनों का तलाक हो गया। लेकिन दोनों में से किसी ने कभी रिएक्ट नहीं किया। अब तलाक के महीने बाद हंसिका ने तलाक पर चुप्पी तोड़ दी है। हंसिका का कहना है कि अगर आपकी ट्रेन गलत रास्ते जा रही है तो आपको उससे उतर जाना चाहिए।

हंसिका ने कहा उन्हें नहीं अपने फैसले पर अफसोस

हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में हंसिका ने कहा, ‘लोगों को क्लिकबेट चाहिए, उन्हें मिल गया। उन्हें हेडलाइन्स चाहिए, वो भी मिल गया। मैंने कभी कुछ क्लीयर नहीं किया और ना कभी करूंगी क्योंकि मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। मुझे कोई अफसोस नहीं है। अगर आपकी ट्रेन गलत जगह जा रही है तो इससे अच्छा है आप ट्रेन से उतर जाओ।’

इमोशनली बेहतर जगह पर हैं

हंसिका का कहना है कि वह अपने फैसले से संतुष्ट हैं और अब बेहतर इमोशन प्लेस में हैं। हंसिका ने कहा कि ऐसे समय में उनका परिवार उनका बड़ा सपोर्ट सिस्टम रहा।

मां और भाई ने किया सपोर्ट

उन्होंने कहा कि उनकी मां और भाई ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया, उन्हें कम्फर्ट में रखा। उन्होंने हंसिका को काफी मुश्किल समय में देखा है।

तलाक के मैटर को क्यों रखा प्राइवेट

अपने इस मैटर को प्राइवेट में रखने पर हंसिका ने कहा कि गलत क्या हुआ वो दोनों के बीच ही रहेगा और उन्हें लगता है कि ऐसा ही होना चाहिए क्योंकि कभी-कभी मैटर को उनके बीच ही रखना चाहिए जिनका मैटर है।

तलात के बाद गई थीं ट्रिप पर

बता दें कि तलाक के बाद हंसिका ने अपनी मां और भाई के साथ जापान ट्रिप लिया था।

शादी को ओटीटी पर किया था स्ट्रीम

हंसिका और सोहेल ने जयपुर में 2022 में शादी की थी। दोनों की शादी काफी ग्रैंड थी और इसको डिज्नी प्लस हॉटस्टार में डॉक्यूमेंट भी किया था। इसका टाइटल था हंसिका लव शादी ड्रामा।

हंसिका की प्रोफेशनल लाइफ

हंसिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म गार्जियन में नजर आई थीं। फिल्म को साबरी और गुरु सर्वानन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में हंसिका के साथ श्रीमन और सुरेश चंद्र मेनन भी लीड रोल में थे। वह इसके अलावा तेलुगु डांस शो धी सेलिब्रिटी स्पेशल 2 में नजर आई थीं।

अपकमिंग फिल्म

अब उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करगें तो वह तेलुगु फिल्म नशा में नजर आएंगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।