Box Office: 'हैवान' का पहले ही दिन निकला दम, 'मिर्जापुर'-'हनुमान अंश' की सुनामी में उड़े 'टॉक्सिक' और 'इरुमुडी'
बॉक्स ऑफिस पर 'हैवान', 'हनुमान अंश', 'टॉक्सिक', 'इरुमुडी' और 'मिर्जापुर: द मूवी' जैसी फिल्मों के साथ टक्कर देखने को मिलेगा।

Friday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त कई फिल्में अपना जवला दिखा रही हैं। एक तरफ जहां कई बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी नजर आ रहीं, वहीं, कुछ लो बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर एक अलग ही गेम देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' रिलीज हो गई है। अब इसका बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश', 'टॉक्सिक', 'इरुमुडी' और 'मिर्जापुर: द मूवी' जैसी फिल्मों के साथ टक्कर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।
कैसी रही 'हैवान' की शुरुआत
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'हैवान' के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। क्योंकि लंबे अरसे के बाद अक्षय और सैफ इस फिल्म में साथ नजर आए। ये मूवी शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर काफी समय से बज था। इस मूवी को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अक्षय ने विलन का किरदार निभाया है। ऐसे में हर किसी को 'हैवान' के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का इंतजार था। Sacnilk के अर्ली अनुसार, शुक्रवार को 'हैवान' ने 3.00 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 4.60 करोड़ हो गया है।
'मिर्जापुर' का जारी है भौकाल
'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसने डे वन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल टाइट करके रखा हुआ है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में इस बार पुराने कैरेक्टर्स की वापसी हुई तो कुछ नए कलाकार भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। 'मिर्जापुर: द मूवी' के ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, आज इसे रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। ऐसे में अब फिल्म के शुक्रवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के अर्ली अनुसार, शुक्रवार को 'मिर्जापुर: द मूवी' ने 9.00 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 157.45 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 223.04 करोड़ हो गया है।
'टॉक्सिक' ने टेके घुटने
साउथ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज हुए आज 16 दिन हो गए हैं।'टॉक्सिक' ने ओपनिंग डे पर तो 101.10 करोड़ की बंपर कमाई के साथ अपना खाता खोला था। फिल्म में यश की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, मूवी को निगेटिव रिव्यू का भी सामना करना पड़ रहा है। पहले हफ्ते यश की फिल्म ने 239.30 करोड़ की कमाई की। वहीं, दूसरे हफ्ते मूवी ने 8.94 करोड़ कमाए। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 'टॉक्सिक' ने 0.26 करोड़ रुपये कमाए। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 248.50 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 339.79 करोड़ हो गया है।
'इरुमुडी' का कैसा रहा शुक्रवार
रवि तेजा का फिल्म 'इरुमुडी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 'इरुमुडी' ने ओपनिंग डे पर 15.30 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी। 'इरुमुडी' ने पहले हफ्ते 92.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते इसने 57.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म के शुक्रवार के कलेक्शन आ चुके हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, 'इरुमुडी' ने 22वें दिन 1.35 की दमदार कमाई की। भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 175.80 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 225 करोड़ रुपये हो गया है।
'हनुमान अंश' मचा रही कोहराम
'हनुमान अंश' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा के किरदार को पर्दे पर निभाया है। 'हनुमान अंश' महज दो करोड़ के बजट में बनी है और आज पूरी दुनिया में अपना डंका बजा रही है। 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 10 लाख रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला। इसके बाद तीसरे हफ्ते से 'हनुमान अंश' ने अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी। इसने वीकेंड पर ऐसा कमाल दिखाया, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की हो। वहीं, मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 5 हफ्ते पूरे कर लिए हैं। गुरुवार को यानी 36वें दिन 'हनुमान अंश' ने 10.50 करोड़ रुपये कमा डाले। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 173.63 करोड़ हो गया है। वहीं, इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 205 करोड़ रुपये हो गया है।


