Haiwaan Box Office : अक्षय-सैफ की फिल्म के पहले ही दिन छूटे पसीने, सिर्फ इतनी ही कर पाई कमाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हैवान फिल्म के जरिए लंबे समय के बाद सैफ अली खान और अक्षय कुमार साथ में काम कर रहे हैं। दोनों की फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए इसकी रिपोर्ट आ गई है।

haiwaan box office collection
हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर काफी समय से बज था। इस मूवी को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अक्षय ने विलन का किरदार निभाया है। अब हैवान के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ हई है तो जानें पहले दिन मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की है।

कितने करोड़ कमाए हैवान ने पहले दिन

सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक हैवान ने पहले दिन 2.90 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने भारत में नेट 2.90 करोड़ कमाए और ग्रॉस मूवी ने 3.42 करोड़ की कमाई की है।

अक्षय की ओपनिंग डे पर दूसरी सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म

इस कलेक्शन के साथ हैवान अक्षय के करियर की दूसरी सबसे कम कमाई वाली फिल्म बन गई है। अब तक की सबसे कम ओपनिंग फिल्म सरफिरा थी और अब दूसरे नंबर पर हैवान है।

हैवान है ओप्पम का रीमेक

हैवान के बारे में बता दें कि इस फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट करने के साथ इसे लिखा भी है। वहीं केवीएन प्रोडक्शन्स और थेस्पियन फिल्म्स से इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म उनकी ही साल 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ओप्पम का रीमेक है। ओप्पम में मोहनलाल और समुथिरकानी लीड रोल में थे।

वहीं हैवान में अक्षय और सैफ के अलावा बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर हैं। मोहनलाल ने इसमें कैमियो किया है।

प्रियदर्शन से जब दोनों फिल्मों के डिफ्रेंस को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा था, 'मैं बदलाव के बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। लोगों को इसे देखने दो और समझने दो।'

अक्षय को विलन बनाने पर बोले थे प्रियदर्शन

उन्होंने अक्षय को विलन के तौर पर कास्ट करने को लेकर कहा था, यही बस एक डिफ्रेंस है क्योंकि हर फिल्म को एक जैसा नहीं लगना चाहिए। मैंने फिर सोचा कि मैं अक्षय कुमार को अलग तरीके से यूज कर सकता हूं।

अक्षय और सैफ की साथ में फिल्में

बता दें कि इस फिल्म के जरिए अक्षय और सैफ ने कई साल बाद साथ में काम किया है। दोनों इससे पहले टशन, आरजू, कीमत, तू चोर मैं सिपाही, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनारी फिल्म में काम कर चुके हैं। दोनों की कुछ फिल्में हिट रही हैं तो कुछ खास चली नहीं। अब देखते हैं कि वीकेंड पर फिल्म कुछ कमाल कर पाती है कि नहीं।

अक्षय इससे पहले फिल्म भूत बंगला में साथ काम कर चुके हैं। उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

अक्षय की अपकमिंग फिल्म

अक्षय के पास अभी और भी कई फिल्में हैं जो रिलीज होने वाली हैं जिसमें गोलमाल 5 और हेरा फेरी 4 शामिल हैं। गोलमाल 5 में भी वह विलन बनने वाले हैं। फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन, शरमन जोशी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े शामिल हैं।

वहीं हेरा फेरी 4 में वह सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ नजर आएंगे।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअक्षय-सैफ की हैवान के पहले ही दिन छूटे पसीने, सिर्फ इतनी ही कर पाई कमाई