अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने 'हैवान' से पहले साथ कीं 6 फिल्में, जानिए कितनी हुईं हिट और फ्लॉप

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर के दिन दुनियाभर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, राजपाल यादव, राजेश शर्मा, बोमन ईरानी और दिवंगत अभिनेता असरानी भी दिखेंगे।

Haiwaan akshay kumar saif ali khan
अक्षय कुमार और सैफ अली खान का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। उनकी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' कल यानी 11 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आइए उनकी फिल्म के थिएटर में दस्तक देने से पहले आपको उनकी पिछली फिल्मों का हाल बताते हैं।

'हैवान' से पहले साथ में कीं 6 फिल्में

प्रियदर्शन की फिल्म से पहले सैफ और अक्षय ने साथ में 6 फिल्में की हैं। इनमें से 4 कॉमेडी/एक्शन फिल्में थीं और 2 लव-ट्रायंगल रोमांटिक ड्रामा।

1. ये दिल्लगी (1994)

निर्देशक: नरेश मल्होत्रा (यश राज फिल्म्स)

स्टारकास्ट: अक्षय कुमार, सैफ अली खान, काजोल

बॉक्स ऑफिस: हिट! 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 10.77 करोड़ की कमाई की थी।

खास बात: यह 1954 की हॉलीवुड फिल्म 'सबरीना' से प्रेरित थी। सैफ का गाना 'ओले ओले' जबरदस्त चार्टबस्टर साबित हुआ।

ओटीटी: आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

अक्षय कुमार ने इन फिल्मों में निभाए नेगेटिव रोल

2. मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994)

निर्देशक: समीर मलकन

स्टारकास्ट: अक्षय कुमार, सैफ अली खान, शिल्पा शेट्टी, कादर खान, जॉनी लीवर

बॉक्स ऑफिस: सुपरहिट! 3.25 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 13.84 करोड़ की कमाई की थी।

खास बात: यह 1991 की हॉलीवुड फिल्म 'द हार्ड वे' पर आधारित है। 'चुरा के दिल मेरा' और इसका टाइटल ट्रैक 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' आज भी लोकप्रिय हैं।

ओटीटी: आप इस फिल्म को प्राइम वीडियो या अमेजन एमएक्स पर देख सकते हैं।

3. तू चोर मैं सिपाही (1996)

निर्देशक: गुड्डू धनोआ

स्टारकास्ट: अक्षय कुमार, सैफ अली खान, तब्बू, अमरीश पूरी

बॉक्स ऑफिस: बिलो एवरेज! 4.25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 10.78 करोड़ का कलेक्शन किया था।

ओटीटी: अगर आप यह फिल्म देखना चाहते हैं तो यूट्यूब पर देख सकते हैं।

सैफ अली खान

4. कीमत - दे आर बैक (1998)

निर्देशक: समीर मलकन

स्टारकास्ट: अक्षय कुमार, सैफ अली खान, रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे

बॉक्स ऑफिस: फ्लॉप! इस फिल्म का बजट 4.75 करोड़ था और इसने 9.19 करोड़ का बिजनेस किया था।

ओटीटी: आप इस फिल्म को यूट्यूब पर देख सकते हैं।

5. आरजू (1999)

निर्देशक: लॉरेंस डिसूजा

स्टारकास्ट: माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार, सैफ अली खान

बॉक्स ऑफिस: फ्लॉप! इस फिल्म को मेकर्स ने 8 करोड़ के बजट में बनाया था और यह फिल्म सिर्फ 11.76 करोड़ की ही कमाई कर पाई थी।

ओटीटी: यह फिल्म जी5 और यूट्यूब पर स्ट्रीम कर रही है।

हैवान का ट्रेलर और उसपर आए रिएक्शंस

6. टशन (2008)

निर्देशक: विजय कृष्ण आचार्य (यश राज फिल्म्स)

स्टारकास्ट: अक्षय कुमार, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, अनिल कपूर

बॉक्स ऑफिस: फ्लॉप! इस फिल्म का बजट 31 करोड़ था और इसने 51.62 करोड़ का कारोबार किया था।

खास बात: 9 साल के लंबे अंतर के बाद दोनों साथ आए थे। सुपरहिट म्यूजिक और भारी बज के बावजूद यह फिल्म थिएटर्स में टिक नहीं पाई थी।

ओटीटी: अगर यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

अपकमिंग फिल्म 'हैवान' के बारे में

छह फिल्मों के इस लंबे सफर के बाद, अक्षय और सैफ 11 सितंबर 2026 को 'हैवान' के साथ सिनेमाघरों में दोबारा लौट रहे हैं। फिल्म में सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, राजपाल यादव, राजेश शर्मा, बोमन ईरानी और दिवंगत अभिनेता असरानी दिखेंगे। 'हैवान' प्रियदर्शन की ही साल 2016 की सुपरहिट मलयालम फिल्म 'ओप्पम' की हिंदी रीमेक है। खास बात यह है कि इसमें मोहनलाल का भी कैमियो है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअक्षय-सैफ ने 'हैवान' से पहले साथ कीं 6 फिल्में, जानिए कितनी हुईं हिट और फ्लॉप