Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai X Reactions: 40 साल की मौनी को वरुण की मां बने देख हैरान हुए यूजर्स
धवन धवन फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ट्रेलर रिएक्शन। यूजर्स मौनी रॉय को वरुण की मां बने देख हुए हैरान। डेविड धवन के काम की तारीफ। अब हो रहा है फिल्म के रिलीज का इंतजार।

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म घरवाली और बाहरवाली पर बेस्ड है। डेविड धवन ने डायरेक्शन किया है तो आपको उनकी पिछली फिल्मों का टच यहां भी नजर आएगा। वरुण ने जस नाम का किरदार निभाया है जो अपनी पत्नी बानी से प्यार करता है, लेकिन बानी मां नहीं बन सकती। दोनों तलाक लेने वाले होते हैं तभी जस की मुलाकात प्रीत से होती है। और फिर प्यार शुरू हो जाता है। फिर वही होता है जो आज कल हर कॉमेडी फिल्मों में दिखाया जा रहा है, किरदारों की कन्फ्यूजन।
फिल्म का ट्रेलर
फिल्म में जिमी शेरगिल एक डॉन टाइप भाई बने है जिसे जस की मां से मिलना है। जस की नकली मां का किरदार मौनी रॉय ने निभाया है। उनकी एंट्री होते ही फिल्म का ट्विस्ट सामने आ जाता है। सोशल मीडिया यूजर्स 40 साल की मौनी को 39 साल के वरुण धवन की मां बने देख हैरान हैं। कुछ यूजर्स ने मौनी की हिम्मत की तारीफ की है। वहीं कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो बॉलीवुड का पुराना तरीका बता रहे हैं। फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है। लेकिन फिल्म से पहले यूजर्स ने ट्रेलर पर अपना रिएक्शन दे दिया है।
यूजर्स रिएक्शन
फिल्म में मौनी रॉय के किरदार को लेकर कई यूजर्स ने अपना दिया है। एक यूजर ने लिखा ‘40 साल की मौनी ने 39 साल के वरुण धवन की मां बनने के लिए हां क्यों कहा? एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘यही फिल्म का ट्विस्ट है, मजा आने वाला है, एक और यूजर ने लिखा, ‘डेविड धवन की फिल्में बिना लॉजिक के हंसा सकती हैं’, एक और यूजर ने लिखा,’मौनी और मां कैसे?’ एक और यूजर ने लिखा, ‘ये फिल्म बच्चों के लिए नहीं है’। एक यूजर ने लिखा ‘ये क्या कास्टिंग है, मौनी रॉय और मां?’
फिल्म को लेकर विवाद
फिल्म कीबता दें, हाल में फिल्म सके गाने ‘चुनरी चुनरी’ को लेकर कानूनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद की वजह से ट्रेलर 21 मई को रिलीज नहीं किया गया। फिल्म डेविड धवन ने डायरेक्ट की है जो इससे पहले सलमान खान, गोविंदा के साथ इस तरह दो बीवियों वाली फिल्में बना चुके हैं। डेविड धवन की फिल्म का कांसेप्ट पुराना है। लेकिन बहुत से फन एलीमेंट्स, एक्टर्स की परफॉरमेंस ऑडियंस को थिएटर तक खींच सकते हैं। फिल्म का म्यूजिक अनु मलिक ने तैयार किया है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


