Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: देखने से पहले जान लें कैसी है फिल्म, पैसा होगा वसूल या पकड़ लेंगे सिर

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वरुण की ये मल्टीस्टारर मूवी आज यानी 5 जून को थिएटर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। डेविड हमेशा से ही अपने अपनी फिल्मों के खास टेम्पलेट के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में इतनी एंटरटेनिंग होती हैं कि वो 2 घंटे तक मस्त टाइम पास करना है।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: देखने से पहले जान लें कैसी है फिल्म, पैसा होगा वसूल या पकड़ लेंगे सिर

फिल्म: है जवानी तो इश्क होना है

रिलीज डेट: 5 जून, 2026

कास्ट: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय

डायरेक्टर: डेविड धवन

रेटिंग: 2/5

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन बीते काफी वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियों में बने थे। वरुण की ये मल्टीस्टारर मूवी आज यानी 5 जून को थिएटर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। डेविड हमेशा से ही अपने अपनी फिल्मों के खास टेम्पलेट के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्में इतनी एंटरटेनिंग होती हैं कि वो 2 घंटे तक मस्त टाइम पास करना है। ऐसे में डेविड की 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि क्या ये फिल्म दर्शकां को एंटरटेन करने में सफल रहेगी? आइए पता करते हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

डायरेक्टर डेविड धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' की कहानी जस (वरुण धवन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पत्नी, बानी (मृणाल ठाकुर), उसे तलाक देने के लिए मजबूर करती है। जस को बच्चा चाहिए तो बानी को तलाक। दोनों का ये मामला कोर्ट में पहुंच जाता है। इसे बाद जस की मुलाकात प्रीत (पूजा हेगड़े) से होती है और वो उसके साथ आगे बढ़ जाता है। असली गड़बड़ तब शुरू होती है जब बानी और प्रीत दोनों एक साथ प्रेग्नेंट हो जाती हैं और वह दोनों बच्चों का पिता बन जाता है। मूवी में प्रीत यानी पूजा हेगड़े का भाई जिमी शेरगिल एक दबंग आदमी होता है। इसके बाद जो होता है वह बेहद एंटरटेनिंग होता है। अगर आपको कॉमेडी ऑफ एरर्स पसंद हैं तो इसे देखने थिएटर चले जाइए।

कैसी है फिल्म

अगर आप ऑफिस और घर की किटकिट से परेशान हो चुके हैं तो डेविड धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है। इसकी कॉमेडी आपको एक न्यू एनर्जी देगी। मूवी में लंदन की अच्छी लोकेशन को देखा जा सकता है। साथ ही मूवी का म्यूजिक भी बेहद शानदार है। फिल्म करीब 2 घंटे 10 मिनट की है तो खींचती नहीं है।

एक्टिंग

'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। उन्होंने मूवी में अच्छा काम किया है। फरहाद सामजी (राइटर) के कुछ डायलॉग काफी मजेदार रहे, जिसे वरुण ने अपनी कॉमिक पंच लाइन से फिल्म को और भी शानदार बना दिया। वहीं, मृणाल ठाकुर का काम ठीक है, पूजा हेगड़े ने अच्छा काम किया है। फिल्म में मनीष पॉल ने अपनी कॉमेडी से फिल्म में जान डाली है। हमेशा की तरह जिमी शेरगिल ने बढ़िया काम किया है। वहीं, राकेश बेद भी शानदार नजर आए। मौनी रॉय, चंकी पांडे और आयशा रजा मिश्रा का काम काफी बढ़िया है।

देखें या नहीं?

कुल मिलाकर, 'है जवानी तो इश्क होना है' अपने दर्शकों से बहुत कम उम्मीद करती है, सिवाय इसके पागलपन के आगे सरेंडर करने की इच्छा के। पहला हाफ थका देने वाला है, रनटाइम जरूरत से ज्यादा लंबा है, लेकिन एक बार जब उथल-पुथल शुरू होती है, तो हंसी भी आने लगती है। हर जोक काम नहीं करता, लेकिन फिल्म के लिए काफी होता है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।