Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 4: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पास किया मंडे टेस्ट, डे 4 का कलेक्शन देख मेकर्स गदगद
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Day 4 Box Office Collection: ‘है जवानी तो इश्क होना है’ वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो 5 जून के दिन थिएटर में रिलीज हुई थी और आज इसका बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन है।

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। ये डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी आखिरी फिल्म। इस फिल्म को ऑडियंस और फिल्म क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, जिसका सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर देखने को मिल रहा है। 'है जवानी तो इश्क होना है' चार दिनों में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई है।
'है जवानी तो इश्क होना है' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
वरुण धवन की फिल्म के सफर की शुरुआत उम्मीद से थोड़ी धीमी रही। पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 7.50 करोड़ की ओपनिंग ली। शनिवार के दिन यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कोई उछाल नहीं देखने को मिला। 'है जवानी तो इश्क होना है' का कारोबार 7.50 करोड़ पर ही टिका रहा। तीसरे दिन यानी रविवार को फैमिली ऑडियंस और सिंगल स्क्रीन के दर्शकों की बदौलत फिल्म को थोड़ा सहारा मिला और इसकी कमाई में करीब 20% की बढ़त आई। मतलब फिल्म ने 9 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का पहला वीकेंड 24 करोड़ पर बंद हुआ।
'है जवानी तो इश्क होना है' के डे4 की कमाई
सोमवार को वर्किंग डे था इसलिए फिल्म की कमाई में उम्मीद के मुताबिक बड़ी गिरावट देखने को मिली। 'है जवानी तो इश्क होना है' की कमाई में चौथे दिन करीब 53% का ड्रॉप आया और फिल्म ने 3.50 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 27.50 करोड़ रुपये जा पहुंचा है।
टेबल से समझिए
| डे | कमाई |
|---|---|
| डे 1 | 7.50 करोड़ रुपये |
| डे 2 | 7.50 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 9 करोड़ रुपये |
| डे 4 | 3.50 करोड़ रुपये |
| कुल कमाई | 27.50 करोड़ रुपये |
मंडे टेस्ट में पास हुई या नहीं?
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है। ऐसा नहीं है कि फिल्म ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है, लेकिन बॉर्डर लाइन क्राॅस कर ली है।
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 27.50 करोड़ कमाए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से वरुण धवन की फिल्म ने 42.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म के बारे में
‘है जवानी तो इश्क होना है’, डेविड धवन के सिग्नेचर स्टाइल वाली एक हल्की-फुल्की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इसमें वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने लीड रोल प्ले किया है। उन्होंने इस फिल्म के जरिए आज के दौर के युवाओं, उनके उलझे हुए रिश्तों और फैमिली ड्रामे को दिखाने की कोशिश की है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


