Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Day 9: वरुण धवन की फिल्म ने दूसरे शनिवार कमाए इतने करोड़

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office-वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ने अपने दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन सिर्फ इतनी कमाई की है। फिल्म को 40 करोड़ का आंकड़ा छूने में इतना समय लग गया। बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Day 9: वरुण धवन की फिल्म ने दूसरे शनिवार कमाए इतने करोड़

वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। फिल्म ने 9 दिनों में 40 करोड़ कमाए हैं। दूसरे शनिवार को फिल्म ने सवा 2 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म में पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। मनीष पॉल, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी और कांसेप्ट को ऑडियंस से मिलाजुला रिएक्शन मिल रहा है। इसलिए फिल्म 9 दिनों में कम ही कलेक्शन कर पाई है। फिल्म डेविड धवन ने डायरेक्ट की है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म के बाद डायरेक्टर ने रिटायरमेंट ले लिया है।

फिल्म की कमाई

वरुण धवन की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई हैं। ऐसे में फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से एक्टर को उम्मीदें थीं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 50 से 55 करोड़ रुपए है। कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अपना बजट निकाले के करीब है। लेकिन मुनाफे के बहुत कमाई करनी होगी। फिल्म की कमाई की बात करने ये अब तक की कमाई का आंकड़ा है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा 9 करोड़ का कलेक्शन किया था।

फिल्म का अब तक का कलेक्शन

फिल्म- है जवानी तो इश्क होना हैकलेक्शन (इंडिया नेट)
पहला दिन7.50 करोड़ रुपये
दूसरा दिन7.50 करोड़ रुपये
तीसरा दिन9.00 करोड़ रुपये
चौथा दिन3.50 करोड़ रुपये
पांचवा दिन3.85 करोड़ रुपये
छठा दिन2.90 करोड़ रुपये
सांतवा दिन2.60 करोड़ रुपये
आठवां दिन1.85 करोड़ रुपये
नौवां दिन2.25 करोड़ रुपये
कुल कमाई40.95 करोड़ रुपये

पिछली फिल्मों का कलेक्शन

वरुण धवन की पिछली फिल्मों की बात करें तो बतौर लीड हीरो वरुण धवन की पिछली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, बेबी जॉन जैसी फिल्में रही हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास धमाका नहीं हुआ। फिल्म देखने वाली ऑडियंस ने वरुण धवन की फिल्मों के चयन पर भी सवाल उठाए। कुछ फिल्मों में उनका किरदार लगभग एक जैसा ही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म ;है जवानी तो इश्क होना है' से बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर पाए। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

फिल्म के गाने को लेकर विवाद

फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले डेविड गोविंदा और सलमान खान के साथ ऐसी फिल्में बना चुके हैं। लेकिन अपने बेटे के साथ उनका वो पुराना जादू नहीं चला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका नहीं कर पाई है। ऊपर इ कुछ लोगों ने फिल्म में चुनरी गाने के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए।

डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।