Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Day 8: वरुण धवन की फिल्म ने की अब तक की सबसे कम कमाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वरुण धवन अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती नजर आ रही है। फिल्म ने अपने 8वें दिन अब तक की सबसे कम कमाई की है। बड़े स्टार एक्टर्स के बावजूद फिल्म 2 करोड़ का भी कलेक्शन नहीं कर पाई।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Day 8: वरुण धवन की फिल्म ने की अब तक की सबसे कम कमाई

वरुण धवन अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म में एक्टर को मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते देखा जा सकता है। मनीष पॉल, जिमी शेरगिल और मौनी रॉय जैसे एक्टर ने सपोर्टिंग किरदार हैं जो अपनी जगह बना पाने में कामयाब हुए हैं। लेकिन फिल्म की कहानी और पुराने जोक्स को लेकर कुछ फिल्म देखने वाले लोगों ने अपनी नाखुशी जाहिर की है। डेविड धवन की आखिरी डायरेक्टोरियल फिल्म को भी खराब बताया गया है। वही ऑडियंस का एक हिस्सा ऐसा भी है जिसे मस्ती और कॉमेडी से भरी ये फिल्म पसंद आ रही है, और इसलिए ये फिल्म वीक डेज में भी कमाई कर रही है।

दूसरे शुक्रवार की कमाई

आमतौर पर किसी बड़े एक्टर की फिल्म दूसरे शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर चलने में कामयाब हो जाती है। लेकिन वरुण धवन ने 8 वें दिन यानी अपने दूसरे शुक्रवार को कोई खास कमाई नहीं की है। फिल्म 1।85 करोड़ पर ही सिमट गई। फिल्म में अब तक की सबसे कम कमाई की है। कुल कलेक्शन की बात करें तो ये कॉमेडी फिल्म अभी तक 40 करोड़ का भी आंकड़ा नहीं छू पाई है। ये है फिल्म के 8 दिनों की कमाई का कुल कलेक्शन।

फिल्म की अब तक की कमाई-

फिल्म- है जवानी तो इश्क होना हैकलेक्शन (इंडिया नेट)
पहला दिन7.50 करोड़ रुपये
दूसरा दिन7.50 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 9.00 करोड़ रुपये
चौथा दिन3.50 करोड़ रुपये
पांचवा दिन3.85 करोड़ रुपये
छठा दिन2.90 करोड़ रुपये
सांतवा दिन2.60 करोड़ रुपये
आठवां दिन1.85 करोड़ रुपये
कुल कमाई38.70 करोड़ रुपये

वरुण की फिल्म का कम्पटीशन

वरुण धवन की फिल्म उस समय पर थिएटर पर रिलीज हुई है जब पहले ही साउथ और हिंदी फिल्में ऑडियंस के बीच अपनी जगह बना पाने की लड़ाई लड़ रही हैं। इस समय थिएटर में साउथ फिल्म दृश्यम 3, राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी, सूर्या की फिल्म करुप्पू, अर्जुन सरजा की फिल्म ब्लास्ट लगी हुई है। अगर हिंदी फिल्मों की बात करें तो बॉबी देओल की बंदर के अलावा दूसरे शुक्रवार को कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता, इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म मैं वापस आऊंगा, और गवर्नर जैसी फिल्में आ चुकी हैं। ऐसे में वरुण धवन की फिल्म है जवानी है तो इश्क होना है के लिए थिएटर में टिके रहना मुश्किल हो सकता है।

फिल्म की कहानी

फिल्म है जवानी है तो इश्क होना है की कहानी जस नाम के किरदार के इर्दगिर्द घूमती है जो बानी से शादीशुदा है लेकिन तलाक ले रहा है और फिर उसकी जिंदगी में प्रीत की एंट्री होती है। अंत में जस की पत्नी और पार्टनर प्रेग्नेंट होती हैं। फिल्म में जबरदस्त फन और मस्तीभरे सीन दिखाए गए हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।