Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 6: वीकेंड से पहले बदला वरुण धवन की फिल्म गणित, बुधवार को छाप डाले इतने करोड़

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

डेविड धवन के निर्देशन में बनी वरुण धवन की फिल्म के रीमिक्स गानों को लेकर भले ही एक तरफ काफी कंट्रोवर्सी हुई है। लेकिन इन विवादों के बीच फिल्म ने पहले वीकेंड में अच्छी-खासी कमाई की। हालांकि, वरुण के सामने राम चरण की 'पेड्डी' खड़ी है। ऐसे में दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला है।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 6: वीकेंड से पहले बदला वरुण धवन की फिल्म गणित, बुधवार को छाप डाले इतने करोड़

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियों में बने थे। वरुण की ये मल्टीस्टारर मूवी 5 जून को थिएटर में रिलीज हुई है। 'है जवानी तो इश्क होना है' को कॉमेडी किंग डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। डेविड हमेशा से ही अपने अपनी फिल्मों के खास टेम्पलेट के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में डेविड की 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट काफी हाइप पर है। वरुण धवन की फिल्म ने वीकेंड पर शानदार कमाई की है। वहीं, वीकडेज में भी ये फिल्म करोड़ों छापने से पीछे नहीं रहे। ऐसे में अब इसके बुधवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

बुधवार को भी 'है जवानी तो इश्क होना है' ने छापे इतने करोड़

वरुण धवन की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। डेविड धवन के निर्देशन में बनी वरुण धवन की फिल्म के रीमिक्स गानों को लेकर भले ही एक तरफ काफी कंट्रोवर्सी हुई है। लेकिन इन विवादों के बीच फिल्म ने पहले वीकेंड में अच्छी-खासी कमाई की। हालांकि, वरुण के सामने राम चरण की 'पेड्डी' खड़ी है। ऐसे में दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला है। इसके बावजूद 'है जवानी तो इश्क होना है' शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अब इसके मंगलवार कलेक्शन आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन 2.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में 'है जवानी तो इश्क होना है' का अबतक का कलेक्शन भारत में 34.15 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें 'है जवानी तो इश्क होना है' का कलेक्शन

डे 17.50 करोड़ रुपये
डे 27.50 करोड़ रुपये
डे 39.00 करोड़ रुपये
डे 43.50 करोड़ रुपये
डे 53.85 करोड़ रुपये
डे 62.80 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन34.15 करोड़ रुपये

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' का रिलीज के साथ ही राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' और बॉबी देओल की 'बंदर' से सामना हुआ है। वहीं, इसके सामने मोहनलाल की 'दृश्यम', सूर्या की 'करुप्पू', अर्जुन सरजा की 'ब्लास्ट' पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है।

'है जवानी तो इश्क होना है' के बारे में

'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता। उन्होंने मूवी में अच्छा काम किया है। फरहाद सामजी (राइटर) के कुछ डायलॉग काफी मजेदार रहे, जिसे वरुण ने अपनी कॉमिक पंच लाइन से फिल्म को और भी शानदार बना दिया। वहीं, मृणाल ठाकुर का काम ठीक है, पूजा हेगड़े ने अच्छा काम किया है। फिल्म में मनीष पॉल ने अपनी कॉमेडी से फिल्म में जान डाली है। हमेशा की तरह जिमी शेरगिल ने बढ़िया काम किया है। वहीं, राकेश बेद भी शानदार नजर आए। मौनी रॉय, चंकी पांडे और आयशा रजा मिश्रा का काम काफी बढ़िया है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।