Box Office Day 1: 'है जवानी तो इश्क होना है' को मिली 7.6 रेटिंग, पहले दिन ही कमा डाले इतने करोड़
Box Office Collection Day 1: वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है। देखना यह है कि क्या आगे भी यही मोमेंटम कायम रहेगा।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी रही है। माउथ पब्लिसिटी की वजह से कमाई का ग्राफ ऊपर जा सकता है। इसकी बड़ी वजह कोई खास कॉम्पटिशन नहीं होना और इसकी रेटिंग हाई होना भी है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 5 जून को रिलीज हुई है और पहले ही दिन इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई कर ली है। ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 9 करोड़ रुपये का बिजनेस पहले ही दिन कर चुकी है। इसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्म 'पेद्दी' मौजूद है, लेकिन उसे क्योंकि निगेटिव रिव्यूज मिले हैं, तो ऐसे में वरुण धवन की फिल्म फायदा उठा सकती है।
वर्ल्डवाइड कमाई और फिल्म की कहानी
फिल्म की IMDb पर रेटिंग 7.6 है जो कि किसी भी फिल्म के लिहाज से अच्छी मानी जाती है। अन्य देशों से कमाई की बात करें तो फिल्म 2 करोड़ रुपये का बिजनेस अभी तक कर चुकी है। तो इस तरह रिलीज वाले दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 11 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जो पिता बनना चाहता है, लेकिन जब फैमिली प्लानिंग की बात आती है तो उसकी पत्नी मुकर जाती है। पत्नी करियर पर फोकस करना चाहती है। इसी अनबन को लेकर दोनों तलाक लेने का फैसला करते हैं। कोर्ट में उन्हें 6 महीने का वक्त दिया जाता है, इस दौरान लड़का विदेश चला जाता है। कहानी में असली ट्विस्ट यहीं से शुरू होता है। लड़के को विदेश में एक दूसरी लड़की से प्यार हो जाता है।
यहां चौका मार सकती है वरुण की फिल्म
जब तलाक की तारीख आती है तो उससे पहले दोनों ही लड़कियां अपनी प्रेग्नेंसी की बात बताकर लड़के के होश उड़ा देती हैं। अब जैज नाम का यह लड़का इस सिचुएशन को किस तरह हैंडल करेगा, यही फिल्म की कहानी है। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बहुत ज्यादा बज तो नहीं है, लेकिन 'पेद्दी' को निगेटिव रिएक्शन मिलने का फायदा इसे मिल सकता है। फिल्म के लीड एक्टर्स की बात करें तो वरुण धवन के अलावा मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने अहम किरदार निभाए हैं। इसके अलावा राकेश बेदी, कुब्रा सैत और मौरी रॉय अहम किरदारों में नजर आए हैं।
मालूम हो कि वरुण धवन को पिछले दिनों इस बात को लेकर ट्रोल किया गया था कि वह एक्टिंग की दुनिया में लाक कोशिशों के बावजूद कोई कमाल नहीं कर पा रहे हैं। अपने पिता की फिल्मों में लीड रोल करने को लेकर भी उन्हें रोस्ट किया गया था, हालांकि एक्टर निगेटिविटी पर ध्यान देने के बावजूद धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


