
राजपाल यादव को पंजाब से मिली मदद, सिंगर गुरु रंधावा ने कही घर लाने की बात, भेजे एडवांस पैसे
जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए अब सिंगर गुरु रंधावा भी आगे आए हैं। सिंगर ने ना सिर्फ पैसे भेजने की बात कही बल्कि उन्हें अपने अगले म्यूजिक वीडियो में भी ले रहे हैं। राजपाल यादव की बेल पर सुनवाई होने की खबर सामने आई है।
राजपाल यादव इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहे हैं। एक्टर चेक बाउंस केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। अब उनकी मदद के लिए सिंगर गुरु रंधावा भी सामने आए हैं। गुरु रंधावा ने राजपाल यादव की मदद के लिए पैसे पहले ही ट्रांसफर कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि वो एक्टर को अपने म्यूजिक वीडियो काम दे रहे हैं इसके बदले में उन्होंने पैसे भेजे हैं। सिंगर ने ये भी बताया कि वो सोनू सूद को फॉलो करते हुए राजपाल यादव को घर लाने में लग गए हैं।
पंजाब के गुरु रंधावा ने दिया काम
गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राजपाल यादव की मदद की बात कही है। सिंगर ने लिखा है, चालों सभी अपने सीनियर एक्टर राजपाल यादव की मदद करते हैं। अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो में एक्टर को कास्ट करने के लिए मैं उन्हें एडवांस पैसे भेज रहा हूं। सोनू सूद पाजी मैं वो फॉलो कर रहा हूं जो अपने शुरू किया है। मदद करते हुए उन्हें सुरक्षित घर लाते हैं'।

KRK ने दिए 10 लाख
राजपाल यादव की मदद के लिए सोनू सूद ने इंडस्ट्री के लोगों से मदद की थी। एक्टर की रिक्वेस्ट के बाद इंडस्ट्री से कई सेलिब्रिटी मदद के लिए सामने आए। कमाल राशिद खान ने 10 लाख रुपए की मदद भेजी है। उन्होंने X पर इस बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि पव राजपाल यादव को 10 लाख रुपए देंगे। उन्होंने अन्य लोगों से भी एक्टर की मदद करने की बात कही थी।
गुरमीत चौधरी ने राजपाल के लिए लोगों से मांगी मदद
इस मुहीम में एक्टर गुरमीत चौधरी भी आगे आए। उन्होंने भी एक्टर की पैसों से मदद की और दूसरे लोगों से रिक्वेस्ट कि वो भी सीनियर एक्टर का आर्थिक सहयोग करें। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान और अजय देवगन, वरुण धवन भी अपने को-एक्टर को मदद में जुट गए हैं। फिल्म राव इंदरजीत सिंह ने एक्टर को 1।11 करोड़ की मदद भेजी है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि राजपाल यादव को जेल से बाहर लाने की कोशिश में उनके साथी लग गए हैं।

तेज प्रताप ने की 11 लाख की मदद
राजपाल को बिहार से भी सपोर्ट मिला है। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने एक्टर की 11 लाख रुपए दे कर मदद करने की बात कही थी। FWICE ने भी सपोर्ट भेजा है।
राजपाल यादव का पूरा मामला
बता दें, साल 2010 में राजपाल यादव ने एक निजी कंपनी से 5 करोड़ रुपए का कर्जा लिया था। इस पैसे से एक्टर ने अपनी फिल्म बनाई जिसका नाम था अता पता लापता। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई और अपना बजट भी नहीं निकाल पाई। इस मामले में एक्टर पर साल 2018 में केस हुआ। चेक बाउंस मामले में उन्हें सजा सुनाई गई और हाल में उन्हें सरेंडर करना पड़ा। एक्टर का बयान भी खूब वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और उनका कोई दोस्त नहीं है। इस इमोशनल बयान के बाद इंडस्ट्री से उन्हें सपोर्ट मिलना शुरू हुआ।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




