ध्रुव राठी पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा, पीएम मोदी के खिलाफ किया था 'शर्मिंदा करो' वाला ट्वीट
Actress Slams Dhruv Rathee: पॉपुलर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट पर एक्ट्रेस गुल पनाग ने अब ध्रुव राठी की क्लास लगाई है। उन्होंने ध्रुव राठी के ट्वीट पर लिखा ‘नॉट कूल’।

पॉपुलर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने 19 मई को अपने एक्स हैंडल से पीएम नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे को लेकर उनकी आलोचना की थी। ध्रुव ने अपने पोस्ट में लिखा था कि मोदी जहां भी जाएं, उन्हें अपमानित होना ही चाहिए। अब ध्रुव राठी के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस गुल पनाग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ध्रुव राठी के ट्वीट को लेकर गुल पनाग ने यूट्यूबर पर भड़ास निकाली है। उन्होंने लिखा- नॉट कूल।
पीएम के इस वीडियो पर ध्रुव राठी ने किया था ट्वीट
सोशल मीडिया पर हाल ही में पीएम मोदी की एक वीडियो वायरल हुआन था। वीडियो में नॉर्वे की एक जर्नलिस्ट ने पीएम मोदी से सवाल किया था। जवाब देने की बजाए पीएम मोदी वहां से चले गए थे। ध्रुव राठी ने इसी वीडियो को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ ट्वीट किया था।
ध्रुव राठी पर भड़कीं एक्ट्रेस
ध्रुव राठी के इसी ट्वीट पर गुल पनाग का गुस्सा निकला है। उन्होंने ध्रुव राठी के पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा- नॉट कूल। आप किसी प्रधानमंत्री को नापसंद कर सकते हैं, सरकार से असहमत हो सकते हैं, उसके खिलाफ विरोध कर सकते हैं और अपना वोट किसी और को दे सकते हैं। यही लोकतंत्र है। लेकिन भारत के प्रधानमंत्री के पद को नीचा दिखाना, उनके व्यक्तित्व, और विदेशों में उनके प्रतिनिधित्व को विदेशी धरती पर मजाक का पात्र बनाना- मुझे ठीक नहीं लगता है। इससे उनका, संस्था और हम सबका अपमान होता है।
ध्रुव राठी ने पीएम मोदी के खिलाफ क्या किया था ट्वीट?
अगर आपको नहीं पता है कि ध्रुव राठी ने पीएम मोदी के खिलाफ क्या लिखा था, तो चलिए हम आपको बताते हैं। ध्रुव राठी ने अपने पोस्ट में लिखा था- मोदी जहां जाते हैं, उन्हें बेइज्जत होना ही चाहिए। जब से वो प्रधानमंत्री बने हैं, पिछले 12 सालों में उन्होंने एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की है। वह एक नेता होने की बुनियादी पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकताओं को पूरा करने में फेल हो गए हैं। मैं बाकी यूरोपियन देशों के पत्रकारों को कहना चाहूंगा कि वो जहां भी पीएम मोदी को देखेंगे, उनसे सवाल करें जैसे Helle Lyng (नॉर्वे की पत्रकार जिन्होंने पीएम मोदी से पूछा था सवाल) ने किया। उन्हें इतना शर्मिंदा करें कि वो लोगों के सामने जवाब देने के लिए मजबूर हो जाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप भारत की प्रगति में बड़ा योगदान करेंगे।
बता दें, ध्रुव राठी अक्सर पीएम मोदी के खिलाफ बयान देते हैं। वो अपने कई वीडियो में भारत सरकार की आलोचना भी करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर ध्रुव राठी को बहुत से लोगों का समर्थन मिलता है। वहीं, कई लोग ध्रुव राठी को उनके विचारों के लिए ट्रोल भी करते हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


