
'साउथ वाले बहुत...' रणवीर सिंह के कांतारा कंट्रोवर्सी पर गोविंदा की पत्नी सुनीता ने किया रिएक्ट
रणवीर सिंह बीते दिनों एक और वजह से भी सुर्खियों में रहे, इसको लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा था। 'धुरंधर' रिलीज के कुछ दिन पहले रणवीर ने एक इवेंट के दौरान 'कांतारा चैप्टर 1' के एक सीन की नकल उतारी थी, जिसको लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काट रही है। इस मूवी को क्रिटिक्स, स्टार्स और फैंस के शानदार रिव्यू मिले हैं। फिल्म के अलावा रणवीर सिंह बीते दिनों एक और वजह से भी सुर्खियों में रहे, इसको लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा था। 'धुरंधर' रिलीज के कुछ दिन पहले रणवीर ने एक इवेंट के दौरान 'कांतारा चैप्टर 1' के एक सीन की नकल उतारी थी, जिसको लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था। ऐसे में अब सुनीता आहूजा ने इस मामले पर रिएक्ट किया।
पहले जान लें कहां से शुरू हुआ ये विवाद?
दरअसल, कुछ दिन पहले, गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के समापन समारोह में रणवीर सिंह बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म के मुख्य अभिनेता ऋषभ शेट्टी के सामने, कांतारा चैप्टर 1 के एक दृश्य की नकल की। रणवीर ने देवी चावुंडी को समर्पित एक सीन की नकल की जबकि ऋषभ ने उन्हें इसके लिए मना भी किया। यही नहीं रणवीर ने दैव को फीमेल घोस्ट बताया था। ऐसे में उनका वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, विवाद बढ़ता देख रणवीर ने सोशल मीडिया पर अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांगी।
सुनीता आहूजा ने किया रिएक्ट
ऐसे में अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने विवाद पर रिएक्ट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। सुनीता ने हाल ही में जूम को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'उसका (रणवीर सिंह) का इरादा ऐसा नहीं होगा, वो बहुत मस्ती करता है। साउथ वाले बहुत संवेदनशील होते हैं तो उनको खराब लग गया। लेकिन वो ऐसा नहीं है।'
रणवीर ने पोस्ट कर मांगी थी माफी
बात दें कि विवाद को बढ़ता देख रणवीर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी। उन्होंने 2 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ के शानदार अभिनय को उजागर करना था। एक अभिनेता होने के नाते, मैं जानता हूं कि उस विशेष दृश्य को उस तरह से करने में कितनी मेहनत लगती है, जिसके लिए मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।'

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




