ना तो गोविंदा और ना ही बच्चे, सुनीता आहूजा ने बताया इनके नाम करेंगी अपनी सारी प्रॉपर्टी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान वह बताती हैं कि किसके नाम वह अपनी प्रॉपर्टी करने वाली हैं।

ना तो गोविंदा और ना ही बच्चे, सुनीता आहूजा ने बताया इनके नाम करेंगी अपनी सारी प्रॉपर्टी

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने फनी और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कई बार वह इस वजह से काफी चर्चा में भी आ जाती हैं। अब सुनीता ने हाल ही में बताया कि किसके नाम वह अपनी सारी प्रॉपर्टी करेंगी और आप हैरान हो जाएंगे कि उन्होंने ना तो गोविंदा का नाम लिया और ना ही अपने दोनों बच्चे यशवर्धन और टीना का।

किसके नाम करेंगी सुनीता अपनी प्रॉपर्टी

सुनीता को दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से खूब मस्ती मजाक किया। सुनीता के साथ उनका डॉगी भी था। इसके बाद वह उसे आगे वाली सीट पर प्यार से बिठाती हैं। सुनीता फिर मस्ती करते हुए बोलती हैं कि मैं अपनी सारी प्रॉपर्टी इसके नाम ही करूंगी।

कृष्णा को लेकर क्या बोलीं सुनीता

इसके बाद पैपराजी से कोई उनसे सवाल करते है कि कृष्णा और किधर जाएंगे? तो वह कहती हैं कि वो तो मेरा बेटा है। उसके पास वैसे भी बहुत है। उससे मुझे लेना है। कृष्णा हमसे बड़ा है और भगवान करे वह और बड़ा हो। जब तक मैं जिंदा हूं तब तक रहेगा।

कब हुआ सुनीता और कृष्णा का पैचअप

बता दें कि सुनीता का कृष्णा और कश्मीरा के साथ हाल ही में पैचअप हुआ है। अप्रैल में लाफ्टर शेफ फन अनलिमिटिड में सुनीता, कृष्णा और कश्मीरा के साथ आईं और तीनों ने साथ में फोटोज क्लिक करवाई। कृष्णा और कश्मीरा दोनों इमोशनल हो जाते हैं मामी से मिलकर।

सुनीता और गोविंदा के बीच चल रहा विवाद

सुनीता ने कृष्णा की माफी पर कहा था कि कृष्णा उनके बेटे जैसा है और उन्होंने माफ कर दिया है। सुनीता ने अब सबको आगे बढ़ने को बोला है। इतना ही नहीं इस दौरान कश्मीरा यह भी बोलती हैं कि हमारा वनवास खत्म हो गया है और अब किसी और का वनवास शुरू होगा।

गोविंदा पर लगाया एक्सट्रा मैरिटल का आरोप

बता दें कि कुछ समय से गोविंदा और सुनीता के बीच भी अनबन की खबरें आ रही हैं। सुनीता ने तो गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था। दोनों काफी समय से अलग भी रह रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि गोविंदा ने कभी अपने बेटे को भी करियर में मदद नहीं की। हालांकि गोविंदा ने सुनीता की बात को साफ गलत बताया था।

इतना ही नहीं बात तो दोनों के तलाक की अर्जी तक भी आई थी। लेकिन गोविंदा के वकील ने इस बात को मना कर दिया था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।