Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडGovinda Wife Sunita Ahuja React On Fight with Arti Singh Krushna Abhishek
कृष्णा अभिषेक-आरती संग झगड़े पर गोविंदा की पत्नी सुनीता ने किया रिएक्ट, कहा- 'मैं तुम्हारी मां...'

कृष्णा अभिषेक-आरती संग झगड़े पर गोविंदा की पत्नी सुनीता ने किया रिएक्ट, कहा- 'मैं तुम्हारी मां...'

संक्षेप:

सुनीता अपने एक इंटरव्यू को लेकर खबरों में हैं। सुनीता ने अपने हालिया इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह संग अपने झगड़े और रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे।

Sat, 1 Nov 2025 07:59 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिनों सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। सुनीता के यूट्यूब चैनल के कई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया वायरल हुए थे। ऐसे में अब सुनीता अपने एक इंटरव्यू को लेकर खबरों में हैं। सुनीता ने अपने हालिया इंटरव्यू में कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह संग अपने झगड़े और रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आरती-कृष्णा मेरे बच्चे हैं

सुनीता आहूजा हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट का हिस्सा बनी। इस दौरान पारस ने सुनीता से आरती सिंह और कृष्णा अभिषेक संग झगड़े के बारे में सवाल किया। इस पर गोविंदा की पत्नी सुनीता ने कहा, 'मेरा अभी कोई बच्चे से कुछ खराब नहीं है। ये दोनों (आरती-कृष्णा) मेरे बच्चे हैं। मुझे दोनों ही प्यारे हैं। बहुत हो गया। अब उम्र नहीं है ये सब लड़ाई झगड़ा करना ये सब। तो मेरे दोनों बच्चे हैं।'

कृष्णा को बच्चे की तरह पाला है

सुनीता ने इंटरव्यू में आगे बताया, 'आरती को तो मैंने नहीं पाला था। हां लेकिन मैंने अपनी सास को बोला था जब पैदा हुई कि मैं इसको पालूं तो मेरी मदर-इन-लॉ बोलीं कि तुम्हारे और भी बच्चे होंगे। तो गीता भाभी हैं, उनको दे दिया था। और कृष्णा तो मेरे पास ही पला बढ़ा है। हां, कृष्णा, विनय, डंपी जो मेरे जेठ का बेटा है वो। वो अभी मेरे लिए सब...। अभी मैं सब भूल गई हूं ये सब चीज। अब मैं चाहती हूं सब बच्चे हंसते खेलते रहें। खुश रहें। मेरा बहुत आशीर्वाद है सबको।'

आरती के बच्चे की नानी बनना चाहती हैं सुनीता

इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने अपनी सबसे बड़ी इच्छा जाहिर की है। गोविंदा की पत्नी ने नानी बनने की इच्छा जाहिर की। सुनीता ने कहा, 'मैं चाहती हूं जल्दी-जल्दी आरती मां बन जाए। उसका बेटा-बेटी जो भी है, देखूं। मुझे बहुत खुशी हुआ कि उसकी शादी हो गई। घर पर आती है यश को राखी बांधने के लिए। बहुत अच्छी बच्ची है। और सच्ची में मुझे बहुत पसंद है।'

जो होना है, हो गया मैं भी बुड्ढी हो रही हूं

सुनीता ने आरती को लेकर आगे कहा, 'आरती सबके लिए खड़ी रहती है वो। एक फोन पर। देखो उसको इतना अच्छा लड़का भी मिल गया। लड़के का स्वभाव बहुत अच्छा है। दो-तीन बार मिली हूं और आरती उसे डिजर्व करती है। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। आई लव यू आरती, आई लव यू कृष्णा। मैं तुम्हारी मां की जैसी हूं। जो होना है, हो गया बेटा। मैं भी बुड्ढी हो रही हूं। तुम लोगों का भी उम्र हो रहा है।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।