Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडGovinda Wife Sunita Ahuja on Affair Rumours says koi marathi actress hai fans se puchungi with paras chhabra
'कोई मराठी एक्ट्रेस है', गोविंदा के अफेयर पर सुनीता बोलीं- 40 साल की बीवी…

'कोई मराठी एक्ट्रेस है', गोविंदा के अफेयर पर सुनीता बोलीं- 40 साल की बीवी…

संक्षेप:

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने पति के अफेयर की अफवाहों पर बात की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी ऐसा कुछ सुना है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो वो गोविंदा के फैंस से पूछेंगी कि क्या एक्टर ने सही किया है कि नहीं। 

Sat, 1 Nov 2025 11:02 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा लंबे वक्त से शादी के बंधन में बंधे हैं। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से सुनीता और गोविंदा के अलग होने की खबरें आ रही हैं। सुनीता साफ कर चुकी हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है। अब एक बार फिर सुनीता से उनके और गोविंदा को लेकर सवाल हुआ। इस सवाल के जवाह में सुनीता ने गोविंदा के अफेयर की अफवाहों पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी सुना है अफेयर के बारे में, कोई मराठी एक्ट्रेस है, लेकिन जब तक वो गोविंदा को रंगेहाथों नहीं पकड़ लेतीं, वो ये नहीं मानेंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सुनीता बोलीं- जब तक मैं गोविंदा को रंगेहाथ न पकड़ लूं…

पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में सुनीता से पारस ने पूछा कि मीडिया काफी वक्त से बकवास कर रही है कि दोनों अलग हो गए हैं, दोनों में आपस में लड़ाई चल रही है। पारस ये बोल रहे होते हैं तभी सुनीता कहती हैं- "मैंने 10 बार बोला मीडिया को, सुना मैंने भी है लेकिन जबतक मैं अपनी आंखों से नहीं देख लूं या गोविंदा को रंगेहाथ न पकड़ लूं, मैं कुछ ऐलान नहीं कर सकती।"

गोविंदा के अफेयर पर क्या बोलीं सुनीता

सुनीता की इस टिप्पणी के बाद पारस उनसे पूछते हैं कि किस चीज में रंगे हाथ न पकड़ लें। इसपर सुनीता कहती हैं, “जो भी अफेयर है, मैं सुन रही हूं, कोई मराठी एक्ट्रेस है, ये है, वो है…ये सब कोई उम्र नहीं होता है करने का। अब गोविंदा को सोचना चाहिए टीना को सेटल करने के लिए, यश का करियर है। लेकिन अफवाहें तो मैं भी सुन रही हूं।”

सुनीता ने कहा कि वो खुद मीडिया को बताएंगी

सुनीता ने आगे कहा, "एक तो हजार बार मैं बोल चुकी हूं कि जबतक मैं मुंह न खोलूं आप लोग किसी चीज पर जाओ मत। मैंने मीडियो को ये भी बोला है कि जब मैं मुंह खोलूंगी, सच बोलूंगी, झूठ बोलती नहीं हूं और मैं बेधड़क बोलूंगी। मैं छिपाउंगी कुछ भी नहीं…मेरा पति है बोलकर मैं क्यों छिपाउंगी? मीडिया को मैं खुद बुलाकर बोलूंगी कि भैया हां हां ऐसा है…आप बताओ सही है कि नहीं।"

गोविंदा के फैंस से सवाल करेंगी सुनीता

सुनीता ने कहा कि वो गोविंदा के फैंस से भी पूछेंगी कि गोविंदा ने ऐसा किया है, ये सही है कि नहीं…40 साल की बीवी होनी चाहिए या कोई एक्स वाई जेड होना चाहिए लाइफ में। उन्होंने कहा कि वो भी देखना चाहती हैं कि फैंस उनका साइड लेते हैं या गोविंदा का साइड लेते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।