Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडGovinda Wife Sunita Ahuja Gets Angry Over repetiting offer of bigg boss
'मेरे मुंह से गालियां निकल जाएगी और...',बार-बार बिग बॉस का ऑफर मिलने पर भड़कीं गोविंदा की पत्नी सुनीता, ये है बड़ी वजह

'मेरे मुंह से गालियां निकल जाएगी और...',बार-बार बिग बॉस का ऑफर मिलने पर भड़कीं गोविंदा की पत्नी सुनीता, ये है बड़ी वजह

संक्षेप:

सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जिसमें वो अपनी निजी और गोविंदा संग रिश्ते को लेकर बात करती और रोती नजर आईं। ऐसे में अब उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में बिग बॉस को लेकर अपनी राय रखी।

Nov 23, 2025 04:53 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बिंदास और बेबाक नेचर के लिए जानी जाती हैं। सुनीता इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जिसमें वो अपनी निजी और गोविंदा संग रिश्ते को लेकर बात करती और रोती नजर आईं। ऐसे में अब उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में बिग बॉस को लेकर अपनी राय रखी। सुनीता ने भी बताया कि वो बिग बॉस के घर में कभी भी नहीं जाएंगी और इसकी वजह भी बताई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिग बॉस में इस वजह से कभी नहीं जाएंगी सुनीता

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हिंदीरश को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान एक बार फिर से उनका बिंदास अंदाज देखने को मिला। इंटरव्यू में सुनीता ने पूछा गया, 'बिग बॉस के लिए आपको कई बार ऑफर हुआ। इसके लिए आप नाराज भी हुईं कि ये लोग मुझे क्यों बार-बार ऑफर कर रहे हैं। तो इस पर आप क्या बोलना चाहेंगी।'

मेरे मुंह से गालियां निकल जाएगी

इस सवाल पर सुनीता ने जवाब देते हुए कहा, 'एक बात बताओ आप लोग मुझे क्यों बोलते हो बिग बॉस में जाने के लिए। मेरे को शौक नहीं है वहां जाकर बाथरूम साफ करने का। न ही मुझे कोई पैसे का भूख है। मैं जिंदगी में कभी पैसे के लिए नहीं भागी मुझे प्यार चाहिए और बिग बॉस में प्यार नहीं मिलेगा, लड़ाई मिलेगा, गालियां मिलेगी। पता नहीं कोई मुझे तो देगा नहीं, कहीं मेरे मुंह से न निकल जाए और उल्टा टीआरपी तो उनका बढ़ जाएगा, मुझे क्या मिलेगा। मेरी बेटी को भी उन लोगों ने पूछा था, लेकिन नहीं उसने भी मना कर दिया।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।