गोविंदा को बदनाम करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई, एक्टर ने दी चेतावनी
गोविंदा को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें चल रही हैं। इस बीच गोविंदा ने अब लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने उन लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कही है जो उनके बारे में झूठी खबर फैला रहे हैं, उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

हीरो नंबर 1 गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सुनीता ने गोविंदा पर एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के संग अफेयर का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, सुनीता ने ये भी दावा किया है कि गोविंदा दूसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं। सुनीता के आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर गोविंदा को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही हैं। अब इन बातों को ध्यान में रखते हुए गोविंदा ने लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी है।
गोविंदा ने दी लीगल नोटिस की चेतावनी
गोविंदा का ये नोटिस उस वक्त आया है जब सोशल मीडिया पर उनकी दूसरी शादी को लेकर बातें होने लगीं। गोविंदा ने अपने नोटिस में कंटेंट क्रिएटर्स, मीडिया हाउस, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और पब्लिशिंग हाउस को उनके और उनके परिवार के खिलाफ नकली एआई कंटेंट (गोविंदा की आवाज, तस्वीर या पहचान का गलत इस्तेमाल) शेयर करने को लेकर चेतावनी दी है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नोटिस में कहा गया है कि गोविंदा फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ मानहानि, निजता के उल्लंघन, पहचान के दुरुपयोग और साइबर अपराध से जुड़े कानूनों के तहत सिविल और आपराधिक कार्रवाई कर सकते हैं। गोविंदा के नोटिस में जानबूझकर गुमराह करने वाले या झूठा कंटेंट फैलाने के आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।
कोर्ट से क्या आदेश ले सकते हैं गोविंदा?
नोटिस में आगे कहा गया कि जो लोग ऐसा करते पाए गए, गोविंदा उनके खिलाफ कोर्ट से ऐसे आदेश ले सकते हैं जिनमें बैंक अकाउंट से जुड़ी कार्रवाई, प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री पर रोक, पासपोर्ट जब्त करने, 100 करोड़ रुपये का हर्जाना जैसे कानूनी कदम शामिल हो सकते हैं।
कैसे चर्चा में आया गोविंदा और सुनीता का रिश्ता?
बता दें, गोविंदा और सुनीता के बीच अनबन की खबरें काफी वक्त से आ रही हैं। इन खबरों की चर्चा उस वक्त और तेज हो गई जब सुनीता को अपने बेटे यशवर्धन के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। बताया गया कि सुनीता गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक का केस वापस लेने कोर्ट पहुंची थीं।
इसके बाद सुनीता ने रानी और गोविंदा पर अफेयर का आरोप लगाया। उन्होंने गोविंदा को रानी का सुगर डैडी तक कह डाला था। इन आरोपों का गोविंदा ने जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि सुनीता बहुत ज्यादा गाली देने लगी थीं। गोविंदा ने सुनीता को उनकी हद में रहने की सलह दी थी।

