'मैं टीना और यश को बताऊंगी', गोविंदा और सुनीता के विवाद पर क्या बोलीं भांजी आरती?
आरती सिंह से उनके मामा गोविंदा और मामी सुनीता के बीच चल रहे विवाद को लेकर सवाल हुआ। आरती ने साफ किया कि वो पब्लिक में इस बारे में कुछ भी बात नहीं करेंगी।

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में मची हलचल अब पूरी तरह पब्लिक हो चुकी है। सुनीता तो यहां तक दावा कर रही हैं कि गोविंदा दूसरी शादी की तैयारी कर रहे हैं। गोविंदा और सुनीता के बीच चल रहे इस विवाद से पूरा सोशल मीडिया पटा पड़ा है। अब इस मामले पर गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि वो कैसा महसूस कर रही हैं, ये बात वो अपने परिवार वालों को बताएंगी। उन्होंने कहा कि वो जो महसूस कर रही हैं वो टीना और यश को बताएंगी।
आरती बोलीं- अपने परिवार वालों से करूंगी बात
Bollywood Dazzle नाम के एक इंस्टा पेज पर आरती सिंह का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में आरती सिंह से पूछा जाता है कि गोविंदा और सुनीता के बीच जो पूरा मामला है उसपर वो क्या महसूस करती हैं? सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा- मेरी जो फीलिंग है ना वो मैं रात में कृष्णा (कृष्णा अभिषेक) को कॉल करके बताऊंगी। मेरी फीलिंग है, मैं टीना (गोविंदा-सुनीता की बेटी) से बात करूंगी, मैं यश से बात करूंगी, मैं सुनीता मामी से बात करूंगी, मैं अपनी मम्मी से बात करूंगी। मैं अपनी फीलिंग अरने परिवार को बताऊंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं समझती हूं क्योंकि वो मेरी फीलिंग हैं।
'जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं…'
वहीं, Bollywood Bubble Television नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पैप्स आरती से गोविंदा और सुनीता के बारे में सवाल कर रहे हैं। इस वीडियो में आरती कहती हैं, "मैंने जैसा कहा पहले भी, मैं अपने से बड़ों के बीच में नहीं बोलती हूं। ये उनका मामला है, जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो अच्छे से ले रहे हैं। मैं उनमें से नहीं हूं क्योंकि मैं परिवार की सदस्य हूं।"
गोविंदा को बताया था सुगर डैडी
बता दें, गोविंदा और सुनीता का रिश्ता पिछले कुछ वक्त से सवालों के घेरे में है। सुनीता ने गोविंदा पर अफेयर रखने का आरोप लगाया है। वहीं, जब गोविंदा और एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार को साथ में देखा गया तो सुनीता ने कहा कि गोविंदा अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं, उन्हें शर्म तो आनी चाहिए।उन्होंने कहा गोविंदा को रानी का सुगर डैडी तक बता दिया था।
गोविंदा ने सुनीता को क्या जवाब दिया था?
सुनीता के इस बयान के बाद गोविंदा की प्रतिक्रिया भी आई थी। उन्होंने सुनीता को कहा था कि वो अपनी हद में रहें। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा था कि सुनीता बहुत ज्यादा गाली देने लगी हैं। कहीं ऐसा न हो कि लोग भी उन्हें गालियां देने लगें।


