गोविंदा के बेटे यशवर्धन करने वाले हैं जॉनी लीवर की बेटी से शादी? जेमी ने बताया पूरा सच
गोविंदा के बेटे यशवर्धन और जॉनी लीवर की बेटी जेमी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें दावा किया जा रहा कि दोनों शादी करने वाले हैं।

गोविंदा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। लेकिन अब हाल ही में गोविंदा के बेटे को लेकर एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे सुनकर सब हैरान हो गए। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक एआई वीडियो वायरल होने लगा कि यशवर्धन और जॉनी लीवर की बेटी जेमी शादी करने वाले हैं। लेकिन जैसे ही ये बात जेमी तक पहुंचीं तो उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर इसका सच बताया है।
पहले वीडियो देखकर हंस रही थीं जेमी
जेमी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है और कहा कि उन्हें एक एआई वीडियो देखने को मिला जो काफी फनी है। उन्होंने बताया कि उस वीडियो को देख वह और उनके कजिन खूब हंसे हैं। लेकिन सिचुएशन तब सीरियल हो गई जब उन्हें लोगों के फोन आने लगे और वे उन्हें शादी के लिए बधाई देने लगे।
लोगों के फोन आने लगे बधाई देने के लिए
जेमी ने कहा, 'मुझे पता है कई लोग मेरी शादी को लेकर परेशान हैं। वे लोग जानना चाहते हैं कि कब मैं शादी करूंगी और इन सबके बीच ये एआई फेक वीडियो वायरल होने लगा इंटरनेट पर। पहले तो मुझे ये काफी फनी लगा और मैं एंजॉय कर रही थी। मेरे कजिन और मैं एक-दूसरे को वीडियोज भेज रहे थे और हंस रहे थे। लेकिन अब ये एक पॉइंट पर आ गया कि मुझे कई लोगों के कॉल आ रहे हैं जो मुझे बधाई दे रहे हैं।'
जेमी ने क्लीयर किया कि ये वीडियो पूरी तरह से फेक है। जेमी ने यह भी कहा कि इस अफवाह से उन्हें सच में कुछ दिक्कत आने लगी हैं क्योंकि जो उन्हें सच में मैरिज प्रपोजल भेजना चाहते थे वो अब नहीं भेज रहे सोचकर कि मैं पहले से शादीशुदा हूं तो प्लीज ऐसा मत करो।
जेमी ने अब वीडियो हटाने को कहा
जेमी ने आगे कहा, ‘मुझे नहीं पता किसने इस अफवाह को शुरू किया, लेकिन एआई वीडियो बनाने वाले लोग काफी क्रिएटिव हैं। लेकिन अब तो तुम लोगों को बहुत व्यूज मिल गए होंगे न? तो अब इस वीडियो को हटा दो।’
जेमी ने फिर कहा, ‘जो लोग मेरी शादी को लेकर खुश हो रहे थे, आई एम सॉरी अभी इसमें और टाइम लगेगा। आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।’
जेमी बोलीं यशवर्धन को भाई जैसा
जेमी ने फिर यशवर्धन का नाम लिए बिना कहा, ‘जिस इंसान के साथ मेरी फेक शादी की अफवाह फैलाई जा रही है वो मेरा छोटा भाई जैसा है और हम दोनों साथ में काम भी कर रहे हैं। वह मेरा भाई है और मुझसे कई साल छोटा।’
बता दें कि यशवर्धन फिल्म हीरो कि हिरोइन से एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में यशवर्धन के साथ नितांशी गोयल, जेमी लीवर, सुनीता आहूजा, चंकी पांडे हैं। वहीं साजिद खान फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं।


