Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडgovinda s son yashvardhan looks like ranbir and hrithik roshan in new video say social media users
गोविंदा के बेटे यशवर्धन को नए लुक में देख यूजर्स बोले-आईला ये तो ऋतिक रोशन-रणबीर कपूर का मिश्रण है

गोविंदा के बेटे यशवर्धन को नए लुक में देख यूजर्स बोले-आईला ये तो ऋतिक रोशन-रणबीर कपूर का मिश्रण है

संक्षेप:

गोविंदा के बेटे यशवर्धन को एक वीडियो में देख यूजर्स ने रणबीर कपूर की कॉपी बताया है। कुछ यूजर्स ने नए एक्टर की तुलना फिल्म ‘कोई मिल गया’ के ऋतिक रोशन से तक कर डाली। यशवर्धन को डेब्यू से पहले ही ऑडियंस से प्यार मिल रहा है।

Jun 03, 2025 07:46 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बेटे यशवर्धन भी फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं। इस नए एक्टर के पास पुष्पा बनाने वाले मेकर्स की एक तगड़ी फिल्म है जिसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होने की खबर है। शूटिंग में बिजी होने से पहले यशवर्धन म्यूजिकल शाम एन्जॉय कर रहे हैं। हाल में उन्हें हिमेश रेशमिया के कॉन्सर्ट से बाहर निकलते देखा गया था। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो सामने आया है जिसमें उन्हें अपनी दो दोस्तों के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स उनकी तुलना रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन से करने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूजर्स बोले थोड़ा रणबीर, थोड़ा ऋतिक

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यशवर्धन ने खुद को कूल दिखाने के लिए एक रंगीन शर्ट पहनी है। इस लुक को उन्होंने बैगी पैंट और एक कैप से पूरा किया है। यशवर्धन के इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘मस्त हीरो', अन्य यूजर ने लिखा, 'ये गोविंदा और रणबीर कपूर का मिश्रण है', 'ये कोई मिल गया का रोहित ज्यादा लग रहा है', 'इसका लुक थोड़ा ऋतिक से मिलता है', 'ये ऋतिक जैसा ज्यादा लग रहा है', 'मुझे लगा ये रणबीर कपूर है’, एक और यूजर ने लिखा, ‘आईला ये तो रणबीर, ऋतिक का मिश्रण है’।

यशवर्धन ने दिए 84 ऑडिशन

यशवर्धन आहूजा पिछले कुछ सालों से इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हाल में एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने कहा था कि उनके बच्चे कोई स्टारकिड नहीं है। उनके बेटे यश ने 84 ऑडिशन दिए हैं और अब जाकर उन्हें पुष्पा के मेकर्स के साथ फिल्म मिली है जिसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। सुनीता ने ये भी कहा कि उनके सुपरस्टार पति गोविंदा ने दोनों बच्चों के लिए कभी किसी फिल्ममेकर को फोन नहीं किया। न ही ये कहा है कि वो उनके बच्चों को फिल्मों में मौका दें। इसलिए उनके दोनों बच्चे मेहनत से ही आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में यशवर्धन भी हिंदी फिल्मों में एक्टिंग करते दिखेंगे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।