
गोविंदा ने बताया अब कैसी है उनकी तबीयत? बेहोश होने की वजह से पहुंचे थे अस्पताल
संक्षेप: Govinda Health Update: गोविंदा को लेकर सुबह खबर आई थी कि बेहोश होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अपनी तबीयत पर खुद गोविंदा ने अपडेट दिया है।
बॉलीवुड के कॉमेडी किंग और अपने डांस के लिए पहचान बनाने वाले गोविंदा को लेकर सुबह खबर आई थी कि वो मंगलवार देर रात अपने घर पर बेहोश हो गए थे। इसके बाद गोविंदा को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब गोविंदा ने अपनी तबीयत को लेकर खुद अपडेट दिया है। गोविंदा का कहना है कि वो बिल्कुल ठीक हैं।

गोविंदा ने बताया अब कैसी है तबीयत
एएनआई से खास बातचीत में गोविंदा ने बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं। न्यूज एजेंसी को भेजे एक वॉइस नोट में कहा- बहुत धन्यवाद, मैं बिल्कुल ठीक हूं।
बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे गोविंदा
मंगलवार को गोविंदा अपने घर पर बेहोश हो गए थे। गोविंदा की तबीयत की चिंता करते हुए उन्हें मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोविंदा के कुछ टेस्ट भी हुए थे। गोविंदा की तबीयत से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बता दें, गोविंदा पिछले कुछ वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता ने अलग होने का फैसला लिया है। हालांकि, सुनीता कई बार ऐसी चर्चाओं को खारिज कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर ऐसा कुछ होगा तो वो खुद मीडिया को बताएंगी।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




