Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडGovinda Rushed to Mumbai Hospital after losing consciousness a day after visiting ill Dharmendra
अचानक बिगड़ी गोविंदा की तबीयत, एक्टर को अस्पताल में किया गया भर्ती

अचानक बिगड़ी गोविंदा की तबीयत, एक्टर को अस्पताल में किया गया भर्ती

संक्षेप:

Govinda Rushed To Hospital: धर्मंद्र को अस्पताल में मिलने के एक दिन बाद बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अस्पताल लेकर जाया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में लेकर जाया गया। 

Nov 12, 2025 07:40 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। गोविंदा की अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा बेहोश हो गए थे। इसके बाद ही उन्हें जुहू क्रिटिकेयर अस्पताल लेकर जाया गया। खुद की तबीयत बिगड़ने से ठीक एक दिन पहले गोविंदा ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र से मिलने गए थे। गोविंदा को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोविंदा के हुए हैं टेस्ट

इंडिया टुडे से खास बातचीत में गोविंदा के वकील और दोस्त ललित बिंदल ने कहा कि वो थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे। सभी टेस्ट्स हो गए हैं, अब रिपोर्ट्स और न्यूरो कंसल्टेशन की राय का इंतजार है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा मंगलवार को अपने घर पर बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पिछले साल अक्टूबर में अस्पताल में भर्ती हुए थे गोविंदा

एक साल के अंदर गोविंदा को दूसरी बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इससे पहले 1 अक्टूबर को गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चल गई थी, जिससे उनके घुटने में गोली लग गई थी। इस एक्सिडेंट के बाद भी गोविंदा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उस घटना के बाद गोविंदा तीन अस्पताल में भर्ती रहे थे। अस्पताल से बाहर आने के बाद गोविंदा ने मीडिया से बात की थी। उन्होंने बताया था कि वो कोलकाता के लिए निकल रहे थे। उस वक्त सुबह के पांच बजे थे, उस टाइम वो गिरी और चल गई। गोविंदा ने कहा कि वो इस घटना से हैरान थे और उन्होंने जब नीचे देखा तो खून निकल रहा था। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर्स से बात की थी और अस्पताल में भर्ती हो गए थे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।