गोविंदा ने इस कल्ट क्लासिक फिल्म में सनी देओल को कर दिया था रिप्लेस, बॉक्स ऑफिस पर निकली फ्लॉप
गोविंदा और सनी देओल एक ही समय इंडस्ट्री में आए थे। लेकिन कभी भी दोनों स्टार्स एक फिल्म में साथ काम करते नहीं दिखे। लेकिन ये बात कम लोग जानते हैं कि गोविंदा ने इस कल्ट क्लासिक फिल्म में सनी देओल को रिप्लेस किया था।

80 के दशक में सनी देओल और गोविंदा ने इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सनी देओल को पिता धर्मेंद्र का सहारा था। तो गोविंदा अपना रास्ता खुद बना रहे थे। एक ही समय में फिल्मों में आने वाले इन दो बड़े एक्टर्स ने ऑडियंस पर अपनी परफॉरमेंस से गहरी छाप छोड़ी, लेकिन एक साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आए। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि गोविंदा ने सनी देओल को एक फिल्म में रिप्लेस जरूर कर दिया था। रिप्लेस होने के बाद भी गोविंदा ने ऐसी एक्टिंग की कि सब हैरान हो गए।
सनी देओल को करना था कैमियो
ये बात है 1994 में आई आमिर खान और सलमान खान की फिल्म अंदाज अपना की शूटिंग के समय की है। फिल्म की शूटिंग लंबे समय तक चली थी। इस फिल्म को राजकुमार संतोषी बना रहे थे जो पहले भी सनी देओल के साथ काम कर चुके थे। फिल्म में एक कैमियो होना था जिसे सनी देओल को करना था। लेकिन जब वो कैमियो शूटिंग का समय आया तो सनी देओल नहीं आए। ऐसे में राजकुमार संतोषी ने सनी देओल को रिप्लेस कर किसी दूसरे एक्टर को सेट पर बुलाने का प्लान बनाया।
गोविंदा, सनी देओल को कर दिया था रिप्लेस
दरअसल, उसी दिन फिल्म के सेट के पास गोविंदा अपनी किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। राजकुमार संतोषी ने गोविंदा से जाकर बात की और उन्हें फिल्म में कैमियो के लिए मना लिया। इस सीन को निभाने के लिए न सिर्फ गोविंदा राजी हुए बल्कि सीन और डायलॉग को खुद ही इम्प्रोवाइज्ड किया। फिल्म अंदाज अपना अपना के एक सीन में आमिर खान के साथ जूही चावला नजर आती हैं। आमिर खान जूही को फिल्म सेट पर छोड़ने जाते हैं। तभी वहां गोविंदा अपनी हीरोइन जूही चावला के साथ नजर आते हैं। ये रोल पहले सनी देओल करने वाले थे। लेकिन गोविंदा ने उन्हें रिप्लेस किया और अपने काम से ऑडियंस को दिल भी जीत लिया।
गोविंदा और सनी देओल ने नहीं किया साथ काम
बता दें, 90 के दशक में कई नए कलाकारों ने अपनी जगह बनानी शुरू कर दी थी। सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान के अलावा अक्षय कुमार, अजय देवगन इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रहे थे। इसी दौर में 80 के दशक के हीरो गोविंदा और सनी देओल अगले कई दशकों तक तीनों खान पर भारी पड़ते थे। लेकिन हैरान वाली बात ये है कि इन दो सुपरस्टार ने कभी एक दूसरे के साथ काम नहीं किया। जबकि गोविंदा धर्मेंद्र को ही अपना आइडल मानते थे।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


