Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडGovinda on Late Coming on Set Shocking Revelation about Amitabh Bachchan and Sanjay Dutt
'कुछ लोगों को मुझे बर्बाद करने की खुजली है', गोविंदा ने अमिताभ का नाम लेकर खोली बॉलीवुड की पोल!

'कुछ लोगों को मुझे बर्बाद करने की खुजली है', गोविंदा ने अमिताभ का नाम लेकर खोली बॉलीवुड की पोल!

संक्षेप:

Govinda: गोविंदा ने अपने एक ताजा इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान और संजय दत्त तक का नाम ले डाला है। उन्होंने उन्हें बरबाद करने की कोशिश करने वालों की तुलना डेंगू मच्छरों से की है।

Feb 10, 2026 11:55 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा ने कई दशकों तक इंडस्ट्री पर राज किया है, लेकिन जब वो बड़े पर्दे से दूर हुए तो काफी वक्त तक नजर ही नहीं आए। गोविंदा खुद जहां इसके पीछे इंडस्ट्री की घटिया पॉलिटिक्स को वजह बताते हैं, वहीं हेटर्स ने हमेशा कहा है कि सक्सेस गोविंदा के सिर चढ़ गई थी। अब एक इंटरव्यू में गोविंदा ने 'डेगू मच्छर' और 'औरंगजेब' जैसे भारी शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन लोगों पर निशाना साधा जो उनके करियर को खत्म करने की कोशिशों में जुटे रहते हैं। गोविंदा ने बिना लाग-लपेट कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं जो उन्हें हारते देखने के लिए मरे जा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमिताभ तो वक्त पर आया करते थे फिर..

गोविंदा से उनकी नाकामयाबी और इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने की वजहों पर सवाल किया गया और पूछा गया कि लोग कहते हैं कि वो सेट पर लेट आने लगे थे। तो गोविंदा ने इस आरोप का करारा जवाब देते हुए कहा कि उन्हें और संजय दत्त या सलमान खान जैसे स्टार्स को सेट पर लेट आने के लिए बदनाम किया जाता है। गोविंदा ने कहा, 'अमिताभ बच्चन जी तो हमेशा समय पर आते थे, फिर भी उन्हें 15 साल तक काम से बाहर रखा गया। यह सब एक प्लान के तहत किया जाता है ताकि किसी को भी आउट किया जा सके।' गोविंदा ने कहा कि यह सिर्फ उनके साथ नहीं, बल्कि कई बड़े दिग्गज कलाकारों के साथ हो चुका है।

मेरे हत्थे चढ़ गए तो भरी महफिल में 'प्रसाद' दूंगा

गोविंदा ने करण जौहर की एक फिल्म 'माय नेम इज गोविंदा' का जिक्र करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि लोग उनकी पर्सनल लाइफ की कहानियों को फिल्मों में डालकर मजाक बनाने की कोशिश करते हैं। गोविंदा ने चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर कभी ऐसे लोग मेरे हत्थे चढ़ गए, तो मैं रजनीकांत की तरह बीच महफिल में उन्हें 'प्रसाद' दूंगा।' गोविंदा ने बहुत सख्त लहजे में ऐसे लोगों को जवाब दिया है जो इंडस्ट्री में उनका मजाक बनाने की कोशिश करते रहे हैं या फिर उन्हें नीचे गिराने के लिए साजिशें रचते रहे हैं।

ये भी पढ़ें:बेटे यश के लिए गोविंदा ने छोड़ी थी राजनीति, सुनीता संग रिश्ते पर भी खुलकर बोले
ये भी पढ़ें:जब गोविंदा के घर घुसे 23 अनजान लोग, एक्टर को निकालनी पड़ी लाइसेंसी बंदूक!
ये भी पढ़ें:एक्टर ओम शिवपुरी की बेटी थी गोविंदा की हीरोइन, फ्लॉप हुआ करियर

किताब लिखेंगे तो लोगों को नहीं होगा आंखों पर यकीन

अपनी ऑटोबायोग्राफी का जिक्र करते हुए गोविंदा ने कहा कि जब वह अपनी किताब लिखेंगे, तो कई फिल्मी लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। गोविंदा ने कहा कि इंडस्ट्री में दुकान चलाने के लिए लोग ईश्वर और अल्लाह पर यकीन करना छोड़ देते हैं और केवल दूसरों का बुरा करने में लगे रहते हैं। गोविंदा ने अपने फैंस से अपील की है कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि मां-बाप का आशीर्वाद उनके साथ है और उनका सितारा कभी नहीं डूब सकता। गोविंदा का यह इंटरव्यू इंडस्ट्री के लोगों के लिए धड़कनें बढ़ाने वाला हो सकता है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।