‘जूता मारूंगा खींच के’, जब म्यूजिक डायरेक्टर के भाई पर भड़क गए थे गोविंदा
गोविंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं के बारे में बात की। उन्होंने बताया कैसे फिल्म इंडस्ट्री में एक वक्त आता है जब लगभग हर एक्टर को बुराई का सामना करना ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही चलती है फिल्म इंडस्ट्री।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले कुछ वक्त से खबरों में बने हुए हैं। उनकी पत्नी सुनीता उनके खिलाफ बयान दे रही हैं। गोविंदा को लेकर उनके फैंस चिंतित हैं। अब गोविंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने जीवन से जुड़े तमाम पहलुओं के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे इंडस्ट्री में सभी एक्टर्स को कभी न कभी आलोचनाओं का सामना करना ही पड़ता है। गोविंदा ने उन लोगों पर नाराजगी जाहिर की जो गोविंदा की इस बार आलोचना करते हैं कि वो सेट पर लेट आते थे।
एक्टर्स की बदनामी पर क्या बोले गोविंदा
सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में गोविंदा ने कहा कि ऐसा होता नहीं है कि किसी को ऊपर वाले ने किसी चीज से नवाजा हो और लोग उसकी जबरदस्ती बदनामी न करें। उन्होंने इसमें अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना और आमिर खान का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि इन एक्टर्स ने भी बदनामी झेली।
गोविंदा ने बताया कब रिएक्ट करना हो जाता है जरूरी?
गोविंदा ने कहा कि वो फेज होता है। उससे कैसे निकलना है वही खेल है। गोविंदा ने कहा कि हमेशा रिएक्ट करने की जरूरत नहीं होती है। हां, अगर कभी कुछ ज्यादा हो जाए तो आपको रिएक्ट करना पड़ता है क्योंकि अगर आप रिएक्ट नहीं करेंगे तो लोग आपको ही गलत समझेंगे। तब उन्हें उनकी भाषा में जवाब देना जरूरी हो जाता है।
म्यूजिक डायरेक्टर के भाई पर भड़क गए थे गोविंदा
इसी बारे में बातचीत करते हुए गोविंदा ने बताया कि कैसे एक बार उनके पास किसी म्यूजिक डायरेक्टर के भाई आए थे। उन्हें लग रहा था कि गोविंदा फ्लॉप हो गया है। गोविंदा ने कहा कि वो कुछ उन्हें धमकी देने लगे। गोविंदा ने कहा कि उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर के भाई से कहा- सर, ये धमकी तो मैं तब भी नहीं लेता था जब मैं विरार में रहता था। जूता मारूंगा खींच के। भूल जाओगे तुम। उठो बाहर निकलो चलो। और सुनों ये जो तुम लोगों से ट्राई कर रहे हो, तुम्हें क्या लगता है तुम्हारे साथ नहीं हो सकता?
गोविंदा की बात करें तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी फिल्में की हैं। एक वक्त था जब गोविंदा के पास इतना काम होता था कि वो किसी फिल्म के सेट पर टाइम पर नहीं पहुंच पाते थे। इस बात को लेकर कई लोगों को गोविंदा से शिकायत रहती थीं। वहीं, कई लोग कहते हैं कि गोविंदा इतने टैलेंटेड एक्टर हैं कि जो डायलोग लोग 6-6 घंटे रिहर्सल करते थे, वो डायलोग वो फटाफट बोलकर निकल जाते थे।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


