7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Govinda Networth: गोविंदा फिल्मों से 7 साल दूर रहने के बावजूद करोड़ों के मालिक हैं। आइए आपको उनकी संपत्ति के बारे में बताते हैं।

govinda
गोविंदा की नेटवर्थ, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं एक्टर

गोविंदा ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कॉमेडी, शानदार डांस और अपनी खास स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई। 90 के दशक में उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। फिल्मों के अलावा गोविंदा राजनीति में भी सक्रिय रहे और कुछ समय तक फिल्म निर्माण से भी जुड़े रहे। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बनाई है।

गोविंदा की कुल संपत्ति कितनी है?

‘गुडरिटर्न्स’ समेत कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा की कुल संपत्ति करीब 170 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्मों, विज्ञापनों और प्रॉपर्टी से आता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा एक फिल्म के लिए करीब 6 करोड़ रुपये तक की फीस ले चुके हैं। वहीं, ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए उनकी फीस करीब 2 करोड़ रुपये तक बताई जाती है।

राजनीति में भी आजमा चुके हैं किस्मत

गोविंदा सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहे। उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा था। साल 2004 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। वह 2004 से 2009 तक सांसद रहे। इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली।

गोविंदा

गोविंदा के पास हैं कई प्रॉपर्टीज

गोविंदा ने अपनी कमाई का एक हिस्सा रियल एस्टेट में भी लगाया है। मुंबई के पॉश इलाके जुहू में उनका बंगला है, जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास Ruia Park में भी एक बंगला बताया जाता है, जिसे किराय पर दिया गया है।

मड आइलैंड में भी गोविंदा की प्रॉपर्टी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी का इस्तेमाल फिल्मों की शूटिंग के लिए भी किया जाता रहा है। इसके अलावा गोविंदा के पास कोलकाता में एक बंगला, लखनऊ में करीब 90 हजार वर्ग फुट की जमीन और रायगढ़ में एक फार्महाउस भी है।

गोविंदा के पास लग्जरी कारों का कलेक्शन

गोविंदा को महंगी और लग्जरी कारों का भी शौक है। उनके कार कलेक्शन में हुंडई क्रेटा, टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर, मर्सिडीज सी220डी और मर्सिडीज-बेंज जीएलसी जैसी गाड़ियां हैं।

गोविंदा

रिपोर्ट्स में इन कारों की कीमत लगभग इस तरह बताई गई है:

हुंडई क्रेटा – करीब 15 लाख रुपये

टोयोटा फॉर्च्यूनर – करीब 34 लाख रुपये

फोर्ड एंडेवर – करीब 36 लाख रुपये

मर्सिडीज सी220डी – करीब 43 लाख रुपये

मर्सिडीज-बेंज जीएलसी – करीब 64 लाख रुपये

गोविंदा और सुनीता आहूजा

पिछले कुछ समय से गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्ते को लेकर भी खबरों में हैं। सुनीता ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का इल्जाम लगाया है। सुनीता ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने तलाक की अर्जी इसलिए वापस ली क्योंकि गोविंदा दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहे थे। वहीं गोविंदा का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्हें उनके परिवार से दूर किया जा रहा है और उनकी इमेज खराब की जा रही है। इन सबके बीच, गोविंदा की गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार ने सुनीता पर बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड7 साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी करोड़ों में खेल रहे गोविंदा, जानिए नेटवर्थ