Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडGovinda Nephew Vinay Reacts To Actor Affair Rumours Hopes His Marriage Stays Strong
गोविंदा-सुनीता के बीच अनबन की खबर पर आया भांजे का रिएक्शन, कहा- प्लीज मामा…

गोविंदा-सुनीता के बीच अनबन की खबर पर आया भांजे का रिएक्शन, कहा- प्लीज मामा…

संक्षेप:

गोविंदा और सुनीता की शादी को कई साल हो गए हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में दरार की काफी खबरें आ रही हैं। वहीं सुनीता भी इनडायरेक्टली और कभी-कभी डायरेक्टली कई आरोप लगाती हैं।

Jan 20, 2026 09:11 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले कुछ दिनों से अरने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैं। सुनीता ने हाल ही में गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और परिवार की जिम्मेदारियां ना लेने का आरोप लगाया है। अब इन सबके बाद गोविंदा के भांजे का रिएक्शन आया है और जानें उन्होंने मामा-मामी को लेकर क्या कहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनका रिश्ता स्ट्रॉन्ग रहे

विनय ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं यही प्रार्थना कर रहा हूं कि मामा और मामी का रिलेशन स्ट्रॉन्ग ही रहे। यही मेरी सिर्फ एक विश है।’

मामा से की रिक्वेस्ट

विनय ने फिर सुनीता के उस स्टेटमेंट पर भी बात की जिसमें उन्होंने कहा कि गोविंदा परिवार की जिम्मेदारियां नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर मामी ने कुछ कहा है तो मेरी मामा से एक ही रिक्वेस्ट है कि प्लीज ध्यान दें, मैं दोनों के बारे में कभी गलत नहीं बोल सकता।’

परिवार साजिश का शिकार

वहीं इससे पहले गोविंदा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका परिवार एक कॉन्सपिरेसी का शिकार हो गया है। गोविंदा ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे कहा गया था कि मेरे परिवार के लोगों का इस्तेमाल किया जाएगा कॉन्सपिरेसी को लेकर। लेकिन वह (सुनीता) कभी यह नहीं सोच सकतीं कि उन्होंने अनजाने में खुद को एक बड़ी साजिश में फंसा दिया है। वह एक ओपनिंग बैट्समैन के रूप में उतरी हैं।’

सुनीता के आरोप

वहीं सुनीता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कई लड़कियां आती हैं जो आपका इस्तेमाल करती हैं काम और फेम के लिए, लेकिन आपको समझना होगा न, आपकी उम्र हो गई है। बेटी टीना की शादी करवानी है, बेटे यशवर्धन का करियर है।

ये भी पढ़ें:गोविंदा ने अफेयर की अफवाहों पर की बात, खुद को बताया 'विक्टिम'

इतना ही नहीं सुनीता ने यह भी कहा था कि गोविंदा ने कभी यश के काम के लिए कभी उनकी मदद नहीं की और ना किसी को अप्रोच किया। उन्होंने कहा मैंने गोविंदा को भी कहा कि तू बाप है कि क्या है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।