गोविंदा ने कहा था कुंडली में लिखी है दूसरी शादी, बोले- 'सुनीता को तैयार रहना चाहिए'

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Govinda: गोविंदा ने अपने एक इंटरव्यू में खुद माना था कि वह बॉलीवुड की दो एक्ट्रेसेज के प्रति बहुत ज्यादा आकर्षित महसूस करते हैं और उन्होंने उनका नाम भी बताया था।

Govinda
सुपरस्टार गोविंदा का पुराना बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी कुंडली में दो शादियों का योग है।

बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर गोविंदा की शादी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में आ गया है, जिसमें गोविंदा ने बताया था कि उनकी कुंडली में दूसरी शादी का योग है। गोविंदा की कही यह बात उस वक्त एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है, जब 'हीरो नंबर वन' और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। गॉसिप्स का नया दौर उस वक्त शुरू हुआ जब सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का आरोप लगा दिया।

वायरल हुआ गोविंदा का पुराना इंटरव्यू

सुनीता आहूजा ने कहा कि गोविंदा शादी के इतर एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ रिलेशनशिप में हैं। सुनीता ने कहा कि गोविंदा रानी के लिए 'शुगर डैडी' हैं। बाद में सुनीता आहूजा की मुंबई कोर्ट में मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन बाद में गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि उन्होंने अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है। अब बात करते हैं उस बयान की, जिसमें गोविंदा ने कहा था कि उनकी कुंडली में दूसरी शादी का योग है। यह किस्सा है सालों पुराने उस स्टारडस्ट इंटरव्यू का जो खूब वायरल हुआ।

'कल को क्या पता मैं किसी और के..'

गोविंदा ने इसी इंटरव्यू में कहा, "कल को क्या पता मैं किसी और के साथ हो जाऊं, और हो सकता है कि जिस लड़की के साथ हो जाऊं उससे शादी भी कर लूं। लेकिन सुनीता को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। सिर्फ तभी मैं आजाद महसूस करूंगा। और मेरी कुंडली में दूसरी शादी का योग भी है।" इसी इंटरव्यू में गोविंदा ने अपनी को-स्टार जूही चावला और दिव्या भारती का भी जिक्र किया था, जिसे लेकर काफी बातें हुई थीं। गोविंदा के फैंस जानते हैं कि उनका धर्म-कर्म और भाग्य जैसी चीजों में अटूट विश्वास रहा है।

दिव्या की तरफ अट्रैक्टेड थे गोविंदा

गोविंदा ने इस इंटरव्यू में कहा, "मैं तकदीर में अटूट विश्वास रखता हूं। जो होना है, वो होकर रहेगा। हां, मुझे जूही बहुत पसंद हैं। दिव्या भारती जी भी अच्छी लगती हैं। दिव्या बहुत आकर्षक लगती हैं। किसी भी मर्द के लिए उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल है। मुझे पता है कि सुनीता इन सब चीजों से बहुत अपसेट होंगी। लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि मैं अभी भी दिव्या के चार्म के खिलाफ जा रहा हूं। मैंने अभी तक उनके आकर्षण के आगे घुटने नहीं टेके हैं।" गोविंदा के ये बयान अब उस वक्त वायरल हो रहे हैं, जब उनकी शादी सवालों के घेरे में है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडगोविंदा ने कहा था कुंडली में लिखी है दूसरी शादी, 'सुनीता को तैयार रहना चाहिए'