जानिए गोविंदा और काजोल ने साथ में क्यों नहीं कीं फिल्में? सालों पहले करवाया था फोटोशूट

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

क्या आप जानते हैं कि 90 के किंग रहे गोविंदा ने अपने दौर की सभी बड़ी हीरोइन के साथ काम किया लेकिन वो काजोल के साथ कभी नजर नहीं आए। जानिए आखिर क्यों गोविंदा और काजोल ने साथ में फिल्म नहीं की।

जानिए गोविंदा और काजोल ने साथ में क्यों नहीं कीं फिल्में? सालों पहले करवाया था फोटोशूट

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत 80 के दशक में की थी। इस दशक के कुछ शुरुआती सालों में उन्हें वो पहचान नहीं मिली। लेकिन गोविंदा अपनी हर फिल्म में परफॉरमेंस से ऑडियंस पर अलग छाप छोड़ रहे थे। फिल्म छोटे बजट की हो या बड़े बजट, गोविंदा की एक्टिंग के आगे अब बड़े एक्टर्स भी फीके लगने लगे थे। 90 का दशक तो गोविंदा के नाम ही रहा। अपने करियर के पीक सालों में एक्टर ने हर बड़ी हीरोइन के साथ काम किया। लेकिन कभी काजोल के साथ उनकी जोड़ी नहीं जमी। इसके पीछे भी एक वजह थी।

डायरेक्टर राहुल रवैल बना रहे थे ये फिल्म

गोविंदा ने अपने करियर के सबसे खास सालों में माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, जूही चावला समेत उस दौर की तमाम बड़ी हीरोइन के साथ काम किया था। लेकिन बस काजल के साथ वो कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आए। लेकिन कम ही लोग ये बात जानते हैं कि गोविंदा एक फिल्म में काजोल के साथ काम करने वाले थे। ये फिल्म 1996 में बन रही थी जिसे राहुल रवैल डायरेक्ट करने वाले थे। ये वही राहुल रवैल हैं जिन्होंने सनी देओल की डेब्यू फिल्म बेताब और कुमार गौरव की डेब्यू फिल्म लव स्टोरी बनाई थी। अब वो गोविंदा और काजोल को लेकर फिल्म जंगली बना रहे थे। इस फिल्म के लिए काजोल और गोविंदा ने अपना शानदार फोटोशूट भी करवाया था।

GOVINDA KAJOL FIL, JUNGLEE

इसलिए बंद हो गई फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल रवैल और प्रोडक्शन कंपनी टिप्स के बीच क्रिएटिव डिफेंस आ गया था जिसके बाद ये फिल्म बंद कर दी गई। हालांकि, एक दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक डायरेक्टर राहुल रवैल ने अपनी जंगली की स्क्रिप्ट पर फिर से काम किया। स्क्रिप्ट में किरदारों को बदला, डायरेक्शन में बदलाव किया और नए टाइटल 'बंबई का बबलू' नाम से फिल्म बनाई। इस फिल्म में काजोल तो हीरोइन बनीं लेकिन गोविंदा की जगह सैफ अली खान नजर आए। तो काजोल और गोविंदा की जोड़ी ने इसलिए कभी साथ काम नहीं किया।

काजोल ने की थी गोविंदा की तारीफ

काजोल ने अपने एक इंटरव्यू में गोविंदा के बारे में कहा था कि वो एक शानदार एक्टर हैं। लोगों को रुलाना बहुत आसान काम है लेकिन हंसाना बहुत मुश्किल और गोविंदा अपना हंसाने का काम शानदार तरीके से करते हैं। काजोल ने ये भी कहा था कि भविष्य का कुछ पता नहीं लेकिन अगर उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तो वो जरूर गोविंदा के साथ काम करेंगी। कुछ समय पहले गोविंदा को काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में नजर आए थे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।