इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुन डर गए थे गोविंदा, रिलीज के बाद ब्लॉकबस्टर साबित हुई फिल्म, चमकी सनी देओल की किस्मत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

 एक तरफ जहां गोविंदा ने अपने डांस और कॉमेडी से दर्शकों को एंटरटेन किया। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने कई ऐसी फिल्में की जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। पर्दे पर अपने फैंस को कभी हंसाने तो कभी रुलाने वाले गोविंदा एक फिल्म की स्क्रिप्ट सुनकर डर गए।

Govinda

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोविंदा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने करियर में गोविंदा ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। एक तरफ जहां गोविंदा ने अपने डांस और कॉमेडी से दर्शकों को एंटरटेन किया। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने कई ऐसी फिल्में की जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। पर्दे पर अपने फैंस को कभी हंसाने तो कभी रुलाने वाले गोविंदा एक फिल्म की स्क्रिप्ट सुनकर डर गए। ये फिल्म रिलीज के बाद ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

तारा सिंह के लिए क्या गोविंदा थे पहली पसंद

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' (Gadar: Ek Prem Katha) की। ये फिल्म 15 जून, 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में झंडे गाड़े हैं। इस फिल्में सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी को काफी पसंद किया। इस फिल्म ने दोनों के करियर को एक नई ऊंचाई दी। इस फिल्म में सरहद पार की कहानी ने हर किसी को रोने पर मजबूर कर दिया था। इसके गाने आज भी हिट हैं। फिल्म में सनी देओल ने तारा सिंह की मुख्य भूमिका निभाई थी, यह अफवाह थी कि गोविंदा फिल्म के लिए पहली पसंद थे।

कहानी सुनकर डर गए थे गोविंदा

दरअसल, एक बार अनिल शर्मा ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 'गदर: एक प्रेम कथा' में तारा सिंह के रोल के लिए गोविंदा को फाइनल नहीं किया गया था। हालांकि, फिल्ममेकर ने यह भी कहा कि उन्होंने गोविंदा को कहानी सुनाई थी। अनिल ने कहा, 'गोविंदा को 'गदर एक प्रेम कथा' के लिए कभी साइन नहीं किया गया था। मैं उन्हें महाराजा (1998) में डायरेक्ट कर रहा था। यह तब की बात है जब मैंने गोविंदा को 'गदर: एक प्रेम कथा' की कहानी सुनाई थी। तो ऐसा नहीं था कि मैंने उनको कास्ट किया था। बाल्की वो तो 'गदर: एक प्रेम कथा' की कहानी सुनकर डर गए थे।'

कहानी सुनकर गोविंदा ने कही थी ये बात

अनिल ने आगे कहा, 'वह सोच रहे थे कि कोई इस तरह की और इतने बड़े लेवल की फिल्म कैसे बना सकता है। यह वह समय था जब पाकिस्तान को फिर से बनाने का कोई तरीका नहीं था; किसी ने भी फिल्म के बड़े हिस्से के लिए ऐसा करने की कोशिश नहीं की थी। इसलिए सनी देओल हमेशा पहली पसंद थे।'

इस एक्ट्रेस का नाम भी आया था सामने

गोविंदा के अलावा, काजोल को भी लीड फीमेल रोल ऑफर होने की अफवाह थी। डायरेक्टर ने साफ किया कि काजोल अकेली एक्ट्रेस नहीं थीं जिन्हें उन्होंने फीमेल लीड के लिए अप्रोच किया था। आखिर में अमीषा पटेल को कास्ट किया गया।

बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई

'गदर: एक प्रेम कथा' को आईएमडीबी पर 7.3 रेटिंग मिली है। इस फिल्म का बजट लगभग 18.5 करोड़ रुपये था। वहीं, फिल्म ने 133 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 76 से 78 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन (127 करोड़ रुपये ग्रॉस) कमाया था।।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।