'कहीं आपके साथ भी मां-बहन की गालियां...', सुनीता के सुगर डैडी वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब?
गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार हाल ही में एक साथ स्पॉट हुए थे। दोनों के साथ स्पॉट होने पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने गोवंदा को रानी का सुगर डैडी तक कह दिया था। अब एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि गोविंदा ने सुनीता को जवाब दिया है।

गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर पिछले कुछ वक्त से चर्चा है कि दोनों के रिश्ते में तनाव ने जगह बना ली है। सुनीता कई मौकों पर खुलकर गोविंदा पर निशाना भी साध चुकी हैं। अब हाल ही में गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार को साथ स्पॉट किया गया था। इस वीडियो पर सुनीता ने नाराजगी जताते हुए गोविंदा को रानी का सुगर डैडी तक कह दिया था। सोशल मीडिया पर अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि गोविंदा ने सुनीता को जवाब दिया है।
गोविंदा ने सुनीता को दी हद में रहने की सलाह
instantbollywood ने गोविंदा का ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- गोविंदा का सुनीता आहूजा के बयान पर करारा जवाब। इस वीडियो में गोविंदा सुनीता को हद में रहने की सलाह देते नजर आए।
सुनीता के तीखे बयानों पर गोविंदा का करारा जवाब
इस वीडियो में गोविंदा कहते हैं- देश के सभी बड़े कलाकारों ने उन सभी लड़कियों के साथ काम किया जो यंगस्टर्स (नौजवान) रहीं। आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं। शौहरत, इज्जत, दौलत सब ऊपर वाले ने मुझे दी है। इसका मतलब ये नहीं कि जिसके पास नहीं है, उसे आप जलील करें। आप थोड़ा सा आपकी हद में रहिए (हाथ जोड़ते हुए)।
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो भी हो रहा वायरल
इस वीडियो के अलावा गोविंदा का एक वीडियो vmj_bollywood नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो के साथ भी दावा किया गया है कि गोविंदा ने आखिरकार सुनीता के बयानों पर बात की है। इस वीडियो में गोविंदा कहते हैं- फिर से कहूंगा। सुनीता जी आप बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं। ईश्वर से आप मनानिए कि अगर आपसे लोग प्रेरित हो गए तो आप आपका आइना देखेंगी। आप जिस तरह से व्यवहार करेंगी, युवा लोग उसे फॉलो करेंगे। कहीं आपके साथ ही लोग मां-बहन की गालियां देना शुरू कर देंगे। तो बहुत लज्जित हो जाएंगे हम सब। मत करिए ये सब। बहुत सस्ता कर दिया है मां-बहन का नाम। आप से ये उम्मीद नहीं थी।
गोविंदा के वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
गोविंदा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। एक यूजर ने लिखा- सर आपकी छवि हमारी नजरों में कभी खराब नहीं होगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा-आपकी पत्नी पागल हो गई हैं गोविंदा सर। एक ने कहा- अभी भी गोविंदा कितनी सभ्यता से बात कर रहे हैं। एक चौथे यूजर ने लिखा- आखिरकार गोविंदा ने कुछ तो बोला।
गोविंदा और रानी के बारे में क्या बोली थीं सुनीता आहूजा?
बता दें, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें गोविंदा और एक्ट्रेस रानी को साथ में देखा गया था। इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि गोविंदा अपनी बेटी की उम्र की लड़कियों के साथ घूम रहे हैं। उन्हें शर्म तो आनी चाहिए। वहीं, रानी पर निशाना साधते हुए सुनीता ने कहा था कि तुम्हारा सुगर डैडी इतना अमीर है, कम से कम कपड़े तो ढंग के पहनो। सुनीता की इस तरह की प्रतिक्रिया पर लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया था। सुनीता के काम की बात करें तो वो इन दिनों अपने यूट्यूब चैनल पर काफी एक्टिव हैं। इसके अलावा, वो हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप में भी नजर आई थीं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना


