गोविंदा के खिलाफ हो रही साजिश? पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Jan 18, 2026 06:11 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सुनीता आहूजा और गोविंदा की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ वक्त से मीडिया में छाई हुई है। सुनीता गोविंदा को लेकर कई बार बयान दे चुकी हैं। अब गोविंदा ने पत्नी सुनीता के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

गोविंदा के खिलाफ हो रही साजिश? पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ लंबे वक्त से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कपल के अलग होने से लेकर दोनों के तलाक की खबरें भी चर्चा में रहीं। तलाक की खबरों पर तो सुनीता ने साफ कर दिया था कि ये खबर सच नहीं है। अगर ऐसा कुछ होगा तो वो खुद मीडियो को बुलाएंगी। सुनीता ने तलाक की खबरों को तो नकार दिया, लेकिन वो कई पॉडकास्ट और इंटरव्यू में गोविंदा के खिलाफ बयान दे चुकी हैं। अब सुनीता के बयानों पर गोविंदा ने चुप्पी तोड़ी है।

एएनआई ने गोविंदा से पूछा कि सुनीता के बहुत बयान आते रहते हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आप लोगों का झगड़ा है, प्यार है…आप कुछ बोलते नहीं हैं। कभी तो कुछ बोल दीजिए। इस पर गोविंदा पहले तो हंसे और फिर उन्होंने कहा कि उन्हेंन लगता कि महिलाएं ज्यादातर तो गलत नहीं होती हैं। चाहे उनकी माता जी हों, सास हों या घर की अन्य महिलाएं हों, वो उनके खिलाफ नहीं जाते हैं।

गोविंदा के खिलाफ चल रही साजिश?

इसके बाद गोविंदा ने कहा, “मुझे मेरे मित्र ने कहा था कि गोविंद तुम्हारे साथ साजिश चल रही है। ये आज नहीं काफी सालों से चल रही है। तो उससे तुम कैसे बाहर निकलोगे। मैंने कहा देखिए एक-आद साल, दो साल, पांच साल…9-10 साल या फिर 14-15 साल योग होते हैं। हम पूजा-प्रार्थना किया करते हैं। पर जब 14-15 साल से भी ऊपर हो जाए तो फिर वो योग नहीं प्रयोग होता है। तो किसी की सोची-समझी साजिश में घर-परिवार आ जाता है, डर जाते हैं लोग…और फिर थोड़ा सा अलगाव नजर आ जाता है।”

पत्नी सुनीता के बयानों पर क्या बोले गोविंदा?

गोविंदा ने आगे कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि ऐसे तो बहुत ही जहीन हैं वो, पढ़ी लिखी हैं, भाषा में गलत नहीं होता है। परंतु पिछले दिनों में जो मैं देख रहा हूं…कभी-कभी हम मुंह नहीं खोलते हैं तो हम कमजोर नजर आते हैं…ऐसा लगता है कि हां-हां ये दुष्ट होंगे, बोलते कैसे नहीं हैं। तो आज मैं उत्तर दे रहा हूं। मुझे ये कहा गया था कि इसमें आपके घर का, परिवार के जो लोग हैं उनका इस्तेमाल हो सकता है। उन्हें इसका पता नहीं चलेगा।”

सुनीता ने पॉडकास्ट में गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि साल 2025 उनके लिए बहुत खराब रहा। पूरी फैमिली डिस्टर्ब रही। उन्होंने गोविंदा के बारे में काफी कुछ सुना और वो सुनकर वो बिल्कुल भी खुश नहीं हुई हैं। इससे पहले भी सुनीता कई पॉडकास्ट में गोविंदा के खिलाफ बयान दे चुकी हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;