पागल हुई जा रही थी 15 हजार लोगों की भीड़, नहीं पहुंचे चीची तो इस 'नकली गोविंदा' ने बचाई लाज!

Feb 17, 2026 01:09 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Govinda: गोविंदा की 90 के दशक में ऐसी फैन फॉलोइंग थी कि जहां लोगों को पता चलता वो आने वाले हैं, वहां पर उनकी एक झलक पाने के लिए बेहिसाब भीड़ जमा हो जाया करती थी। अक्सर यह एक खुशनुमा मौका होता था, लेकिन कई बार हालात बिगड़ भी जाया करते थे।

पागल हुई जा रही थी 15 हजार लोगों की भीड़, नहीं पहुंचे चीची तो इस 'नकली गोविंदा' ने बचाई लाज!

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा का क्रेज 90 के दशक में ऐसा था कि लोग उनकी एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते थे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार एक लाइव शो में 15,000 फैंस गोविंदा का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वो वहां पहुंचे ही नहीं। ऐसे में भीड़ को बेकाबू होने से बचाने के लिए एक दूसरे शख्स को 'नकली गोविंदा' बनकर स्टेज पर उतरना पड़ा था। यह किस्सा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही मजेदार भी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या हुआ था और क्या इस नकली गोविंदा वाले फॉर्मूला से भीड़ को काबू करने का आइडिया कामयाब रहा?

बेकाबू होने लगी थी 15 हजार लोगों की भीड़

घटना तब की है जब गोविंदा अपने करियर के पीक पर थे। एक इंटरव्यू में म्यूजिक कंपोजर अबू मलिक ने बताया कि गोविंदा एक बार अपने ही साले आत्माप्रकाश शर्मा के लाइव इवेंट में नहीं पहुंच पाए थे। अबू मलिक ने बताया कि महाराष्ट्र के पुसुद गांव में यह शो ऑर्गनाइज किया गया था जिसे देखने के लिए करीब 15,000 लोग पहुंच गए थे। ये लोग गोविंदा की एक झलक पाने के लिए बेताब थे। अबू मलिक ने बताया, 'गोविंदा उस दौर के सुपरस्टार बन चुके थे। उन्होंने मुझसे अपने लिए एक शो ऑर्गनाइज करने को कहा था ताकि वे कुछ पैसे बचा सकें। मैंने हां कर दी क्योंकि गोविंदा पहले से ही मेरे लिए एक फिल्म कर रहे थे।"

नहीं आए गोविंदा, और फिर अबू...

गोविंदा को लाने के लिए हेलिकॉप्टर भेजा गया लेकिन वो नहीं आए। भारी भीड़ में स्टेज की तरफ टकटकी लगाए देख रही थी। ऑर्गनाइजर्स की हालत खराब होने लगी क्योंकि भीड़ को अगर बताया जाता कि गोविंदा आने ही नहीं वाले हैं तो हालात बिगड़ सकते थे। सिचुएशन बिगड़ती देख अबू मलिक की नजर उनके भाई पर पड़ी। क्योंकि उनकी शारीरिक बनावट काफी हद तक गोविंदा से मिलती जुलती थी। अब्बू मलिक ने बताया, ‘मेरा छोटा भाई डब्बू मेरे साथ था। वह गोविंदा जैसा दिखता था। छोटा कद, स्मार्ट और प्यारा सा। ऑर्केस्ट्रा शुरू हुआ, गाने बजने लगे और सब लोग गोविंदा के बारे में पूछने लगे। मैं बार-बार यही कहता रहा कि गोविंदा जल्द ही आने वाले हैं।’

अबू मलिक के भाई से बचाई लाज

अबू मलिक ने बताया- वह नहीं आया। मुझे लगा कि ये 15,000 लोग मुझे मार डालेंगे। मुझे बताया गया कि उसे लाने के लिए एक हेलीकॉप्टर भेजा गया था। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि वह कहां उतरेगा? जैसे ही मुझे पता चला कि गोविंदा नहीं आ रहा है, मैंने अपने भाई को वहां खड़ा देखा। मैंने उससे कहा कि वह डांसरों वाली चमकदार आउटफिट पहनकर प्रदर्शन करे।' अबू मलिक की सूझबूझ से ना सिर्फ इस इवेंट को बचा लिया गया बल्कि भीड़ को भी उनके पैसे वसूल हो गए। अबू ने बताया- मैंने उनसे मंच पर आकर गोविंदा के सभी गानों पर नाचने को कहा। डब्बू ने स्टेज पर रंग जमा दिया और पब्लिक झूम उठी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;