
गोविंदा के गोली लगने पर अब जाकर बोलीं बेटी टीना, कहा- व्हाइट कपड़े पूरे लाल हो गए थे और...
गोविंदा ने जब गलती से खुदके पैर पर गोली चला दी थी तब फैंस काफी परेशान हो गए थे। अब इस मामले पर उनकी बेटी टीना ने अपनी बात रखी है क्योंकि जब गोविंदा के साथ वो हादसा हुआ तब टीना वहीं मौजूद थीं।
गोविंदा ने पिछले साल फैंस को तब चौंकाया जब उन्होंने खुद अपने पैर पर गोली चला दी थी। गोविंदा ने गलती से अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मार दी थी। कुछ दिन अस्पताल रहने के बाद उन्हें फिर डिस्चार्ज कर दिया गया था। अब साल भर बाद गोविंदा की बेटी टीना ने इस मामले पर बात की और बताया कि उस वक्त वह बुरी टूट गई थीं।

जीत के आंसू थे
फिल्मीज्ञान से बात करते हुए टीना ने बताया कि जब गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे तो वह क्यों इमोशनल हो गई थीं। टीना ने कहा, 'वो उस समय जीत के आंसू थे क्योंकि मैंने उस समय भगवान से इतनी प्रार्थनाएं की थी और उस वक्त जब पापा डिस्चार्ज हुए तो मैं काफी खुश थी कि वह ठीक हैं। पहले वह आईसीसीयू में थे, तब मैं नीचे सो रही थी।'
आईसीयू में नीचे सोती थीं टीना
सुनीता ने कहा, 'इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया और मेरे पिता हैं न वह बहुत ही देसी हैं। वह बोलते ड्रिप्स नहीं लेना, एंटीबपपायोटिक्स नहीं लेना, उनको ये सब चीजें पसंद नहीं तो जब एक इंसान फाइट कर रहा होता है न कि यार अब क्या करें, अब कैसे करें। मैं आईसीयू में नीचे सो रही थी और बस चाहती थी कि वह वापस आ जाएं।'
गोविंदा के व्हाइट कपड़े खून से हो गए थे लाल
टीना ने आगे कहा, ‘जब गोविंदा पर गोली चली, मैं ही उन्हें अस्पताल लेकर गई थी और मैंने देखा था कि वह एक इवेंट के लिए जा रहे थे और सुबह की फ्लाइट थी। उन्होंने व्हाइट पैंट या व्हाइट जीन्स पहनी थी और उसके साथ व्हाइट टी शर्ट और जैकेट था। उनकी पूरी व्हाइट जीन्स लाल हो गई थी।’
प्रोफेशनल लाइफ
गोविंदा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब 6 साल बाद फिल्म दुनियादरी के जरिए कमबैक करने वाले हैं फिल्मों में। उनकी पत्नी सुनीता ने यूट्यूब चैनल बना दिया है और उनके बेटे यशवर्धन अब जल्द बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




