'उम्र का असर तो होता ही है', गोविंदा के टूटे दांत वाली क्लिप पर ट्रोल्स से भिड़े फैंस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गोविंदा की एक रियलिटी शो से क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ट्रोल्स से भिड़ते दिखाई पड़े। दरअसल ट्रोल्स गोविंदा के टूटे हुए दांत को लेकर उनका मजाक बनाने की कोशिश कर रहे थे।

'उम्र का असर तो होता ही है', गोविंदा के टूटे दांत वाली क्लिप पर ट्रोल्स से भिड़े फैंस

बॉलीवुड के उस दौर के सुपरस्टार एक्टर गोविंदा आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। गोविंदा का चार्म आज भी वैसा ही है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले रहते हैं। इंडस्ट्री के 'हीरो नंबर वन' ने एक हालिया अपीयरेंस में अपने चाहने वालों से उतनी ही गर्मजोशी से मुलाकात की, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। हालांकि इस इवेंट की एक छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कुछ लोगों का ध्यान एक छोटी सी बात पर गया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर अब मिले जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

गोविंदा की यह क्लिप इंटरनेट पर वायरल

दरअसल एक क्लिप में गोविंदा के मुस्कुराते वक्त उनका साइड का टूटा हुआ दांत नजर आ रहा है। जहां कुछ लोग इस क्लिप के लिए गोविंदा का मजाक बनाने की कोशिश करते दिखे, वहीं उनके ढेरों फैंस ने ऐसे लोगों को करारा जवाब देकर फौरन चुप करा दिया। जहां कई लोग इस वीडियो को AI क्रिएटेड बता रहे हैं, वहीं कुछ का दावा है कि यह उम्र का असर है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो के असली होने की पुष्टि नहीं करता, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गोविंदा जब फैंस से मिले, तब यह क्लिप रिकॉर्ड हो गया।

फैन ने लिखा- उम्र अपना असर दिखाती है

गोविंदा का साइड का टूटा हुआ दांत मिनटों के भीतर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- भाई वो 60 साल का है, जाने दो। हमें तो शुक्रगुजार होना चाहिए कि हमारे बचपन में उसने हमें इतना एंटरटेन किया। जब एक फॉलोअर ने गोविंदा के टूटे हुए दांत को लेकर उनका मजाक बनाना चाहा तो दूसरे ने लिखा- यह कैसा सवाल है? अगर कोई बूढ़ा हो रहा है तो उसके दांत टूट सकते हैं। दूसरे ने लिखा- इसमें अजीब क्या है? उम्र अपना असर दिखाती ही है। उम्र के साथ सबके साथ ऐसा होता है। कई लोगों ने गोविंदा के प्रति प्यार जाहिर किया है।

फिल्म के हिट होने की गारंटी थे गोविंदा

बता दें कि गोविंदा 80 से 90 के दशक के बीच फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़ा चेहरा था। उनका किसी फिल्म में होना ही उसके हिट होने की गारंटी माना जाता था। गोविंदा की दीवानगी का आलम यह था कि उन्हें अपनी फिल्म में साइन करने के लिए मेकर्स उनके हर नखरे उठाते थे और लाइन लगाए खड़े रहते थे। गोविंदा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक वक्त पर करीब 40-50 फिल्में एक साथ साइन की थीं। एक्टर ने बताया कि फिल्मों की शूटिंग के चक्कर में वो पूरे वक्त एक जगह से दूसरी जगह भागते रहते थे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।